एक्सप्लोरर

विवादों में बिहार के 'हिट मशीन'! काजल राघवानी का खेसारी पर गंभीर आरोप, कहा- 'मैंने आपत्तिजनक...'

Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है. कहा कि वह अब तक परिवार के चलते चुप थीं. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ बताया है.

Kajal Raghwani Statement on Khesari Lal Yadav: बिहार के छपरा के रहने वाले भोजपुरी के सुपरस्टार और हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. हाल ही में उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बड़ा दावा किया है. काजल राघवानी का कहना है कि खेसारी लाल यादव पर्दे के सामने जो दिखाते हैं वो वैसे बिल्कुल नहीं हैं. मैं अपनी फैमिली को अपने सामने देख रही थी इस वजह से चुप थी. 

काजल राघवानी ने कहा कि मैं मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं. उन्होंने (खेसारी) यह बात जगजाहिर की है कि हम रिलेशन में थे. मैंने पांच साल उनके साथ बिताया. मैंने लोगों के सामने कभी ये नहीं दर्शाया. परिवार के चलते मैंने बढ़ावा नहीं दिया. जो भी हुआ वो जानते हैं और मैं जानती हूं कि किस वजह से ब्रेकअप हुआ. किस तरह से वो रिलेशन बने थे. उन्होंने पब्लिक में मुझे बदनाम किया. मैं चुप रही. मेरी मां ने कहा कि जाने दो. मेहनत करो. तुम्हे लोग जानते हैं. मैं चुप रही. काम किया, लेकिन उनको (खेसारी) रास नहीं आया. हर बार उन्होंने मुझे ट्रोल किया कि वही सही हैं और लड़कियां गलत हैं. 

'पांच साल लॉयल रही... वो लॉयल नहीं थे'

कितने वक्त तक रिलेशन रहा? किस वक्त तक चला? दरार कैसे आई? इस पर काजल राघवानी ने कहा कि मैं पांच साल करीब बहुत लॉयल रही. दरार इस वजह से आई कि वो लॉयल नहीं थे. लोगों ने कहा कि वो बस मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं. प्यार-व्यार कुछ नहीं है. यह भी कहा गया कि मेरे रहते हुए भी कई लड़कियों से उनके संबंध हैं. मैंने उस वक्त नहीं माना. मैंने प्रूफ मांगा. अंत में एक प्रूफ आया तो मैंने खेसारी से बात की. उनके पास कोई जवाब नहीं था. बहुत बहस हुई थी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने हामी भरी कि उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो-तस्वीरें उनके (खेसारी) मोबाइल में देख लिया था. इसी वजह से मैंने उनको उस वक्त उनको छोड़ा था. 

काजल ने कहा, "पर्दे के सामने वो जो दिखाते हैं वो बिल्कुल नहीं हैं. मैं अपनी फैमिली को अपने सामने देख रही थी इसी वजह से चुप थी. पूरी इंडस्ट्री मुझे जानती है कि मेरा उनसे क्या रिलेशन था और वो किस तरीके के हैं. जब हमारा रिलेशन बना था तो उस वक्त उनका एक ब्रेकअप हुआ था. उसको कुछ वक्त हो गया था. जब उनको किसी लड़की को पटाना होगा, प्यार दिखाना होगा तो इमोशनल होंगे. रोने लगेंगे. अपनी बीवी की बुराइयां करने लगेंगे. उनकी बीवी अच्छी है. जब ऐसे इंसान को झेल सकती है तो अच्छी है. कहते थे कि मेरी बीवी के साथ मेरा कोई रिलेशन नहीं है. मेरी बीवी कुत्तों की तरह ट्रीट करती है. गाली-गलौज करती है. घर का मेंबर नहीं समझती है. मेरे बच्चे और सब लोगों को पैसे से प्यार है. मैं इतना कमाता हूं. यह सारी बातें बोलकर इस तरह से लड़की को पटाना शुरू करते हैं."

'ऐसा माहौल बना देते थे कि...'

काजल राघवानी ने कहा कि वो (खेसारी लाल यादव) ऐसा माहौल बना देते थे कि फंसना ही फंसना है. उन्होंने ये भी कहा था कि मेरी बीवी के साथ कोई रिलेशन नहीं है. हम लोग दो साल में शादी कर लेंगे. हमारा घर परिवार होगा. तो कोई भी लड़की अगर लड़का ये बोलेगा तो यकीन होगा. मैंने दो साल के बाद पूछा था कि अब हम लोग शादी कब करेंगे. आगे क्या है? तो उन्होंने कहा था कि बाबू अभी तो करियर स्टार्ट हुआ है. अगर हम लोग शादी कर लेते हैं तो तुम देख रही हो न कलाकार लोगों का करियर डाउन हो जाता है. ऐसे करते-करते पांच साल बीत चुके थे.

काजल राघवानी ने कहा कि इस लिस्ट में अक्षरा सिंह भी शामिल थीं. वो दुनिया को पता है. मैं उनको बीच में नहीं लाना चाहूंगी. उनके लिए भी खेसारी लाल ने बहुत कुछ कहा है. कहा था कि वो (अक्षरा सिंह) मेरे घर तक आ गई थी. मेरी बीवी और उनके (अक्षरा) बीच बहुत झगड़ा हुआ था. फिर अक्षरा सिंह को लेकर गाना बनाने लगे थे. तो उस लड़की के साथ भी गलत किया. मुझे भी उनके (खेसारी) साथ काम करने में अब कोई इंटरेस्ट नहीं है. भोजपुरी मेरी कर्मभूमि है. मुझे नहीं लगता है कि इतना वक्त मैंने कहीं गुजारा.

यह भी पढ़ें- Karva Chauth 2024: करवा चौथ के दिन फ्रांस में है पति, बोधगया में विदेशी महिला ने वीडियो कॉल से किया दीदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget