एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड की ना कबड्डी खिलाड़ी नहीं कर पाया बर्दाश्त, गोली मारकर कर ली आत्महत्या

कबड्डी खिलाड़ी हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन. पुलिस ने बताया कि खिलाड़ी ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी. इसके लिए उसने अवैध पिस्टल का इस्तेमाल किया था.

सहरसा: जिले में मंगलवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलनी में 18 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर, मामले की जांच में जुट गई थी. घटना के 48 के घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि असलियत में मामला हत्या का नहीं आत्महत्या का है.

सिटी एसपी राकेश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह मामला बेसिकली आत्महत्या का है. प्रेम प्रसंग की वजह से आवेग में आकर खिलाड़ी ने आत्महत्या की है. इस मामले में फिलहाल मृतक के तीन दोस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है. दरअसल, जिस रात घटना हुई थी, उस दिन सभी दोस्त साथ में पार्टी कर रहे थे, ऐसे में उन्हें हिरासत में लिया गया है.

आत्महत्या की वजह के संबंध में उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग है. दरअसल, मृतक की जो प्रेमिका थी, उसकी शादी कहीं और हो गई थी और ऐसे में वह मृतक से कोई रिलेशन नहीं रखना चाहती थी. लेकिन मृतक उसपर लगातार दबाब बना रहा था. संयोग से प्रेमिका कुछ दिनों पहले अपने माईके में आई थी. ऐसे में मृतक ने घटना वाले दिन पहले डेढ़ बजे रात तक प्रेमिका से मोबाईल पर बात कर अपने रूम पर आने का दबाब बनाया, जब उसने आने से इनकार कर दिया तो आवेग में आकर मृतक ने पिस्टल जो अवैध रूप से मित्रों ने प्रोवाइड कराया था, उससे गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

वहीं, बरामदगी को लेकर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि मौके से बाइक, पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, मोबाईल,18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. मालूम हो कि मंगलवार देर रात जिले के सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलनी से 18 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी अंकित कुमार जो सत्तर कटैया प्रखंड के जेरसन गांव के वार्ड नंबर 10 का रहनेवाला था का शव बरामद किया गया था. वहीं मृतक के हाथ से जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की गई थी. इधर, इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने रौशन कुमार नामक तथाकथित दोस्त और उनके अन्य साथियों पर हत्या का गंभीर का आरोप लगाया था. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
OMG! AC कोच में 2 सूटकेस भरकर शराब ला रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार
बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
बिहार: जन्माष्टमी पर 5 साल के मासूम की मौत, गले में फंस गया था मोती
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी
बिहार में बाढ़ को लेकर CM सम्राट चौधरी का निर्देश, प्रभारी मंत्री और सचिव करेंगे निगरानी
शिक्षक दिवस पर CM सम्राट के 5 बड़े ऐलान, जानें क्या है प्लान?
शिक्षक दिवस पर CM सम्राट के 5 बड़े ऐलान, जानें क्या है प्लान?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget