एक्सप्लोरर

JP Nadda Bihar Visit: जेपी नड्डा का बिहार दौरा स्थगित, 24 को आने वाले थे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें अमित शाह का अपडेट

JP Nadda Bihar Visit Postponed: बिहार के झंझारपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी में जेपी नड्डा को शामिल होना था. सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है.

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का बिहार दौरा स्थगित हो गया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बुधवार (21 जून) को इसके बारे में मीडिया को जानकारी दी. जेपी नड्डा 24 जून को बिहार आने वाले थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल का नौ साल पूरा हुआ है. इसको लेकर बिहार के झंझारपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

29 जून को बिहार आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जेपी नड्डा का कार्यक्रम अभी स्थगित हुआ है. हालांकि सम्राट चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह बिहार आएंगे. 29 जून को लखीसराय में कार्यक्रम का आयोजन होना है. इसमें अमित शाह सम्मिलित होंगे. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार की सुबह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एसके पुरी पार्क पहुंचे थे. यहीं उन्होंने इस पूरी बात की जानकारी दी है.

चंद्रशेखर के भाई होने वाले हैं बीजेपी में शामिल

जेपी नड्डा के नहीं आने से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उदासी देखने को मिल रही है तो वहीं उन लोग को भी निराशा हाथ लगी है जो उस दिन जेपी नड्डा के हाथों बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बड़े भाई प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे. जेपी नड्डा के कार्यक्रम में वह बीजेपी की सदस्यता लेने वाला थे.

इस पर रामचंद्र ने बताया कि उन्हें भी अभी जानकारी मिली है. हालांकि उनका निर्णय तय है कि वह बीजेपी में जाएंगा. अब पार्टी को मैनेज करना है कि उनकी सदस्यता वह कहां दिलाएंगे. अगर पटना बुलाएंगे तो वह पटना भी चले आएंगे. अगर अमित शाह के कार्यक्रम में बुलाया जाएगा तो वह वहां भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Opposition Unity: विपक्षी एकता की बैठक या अपनी-अपनी तैयारी? AAP ने लगाया पोस्टर- 'देश के लाल, केजरीवाल'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget