एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: 'हम लोग महागठबंधन...', सासाराम में बोलते-बोलते जीतन राम मांझी की फिसली जुबान

Jitan Ram Manjhi News: केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के आरजेडी में शामिल होने को गलती बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अब परिपक्वता आ गई है और वह अब ऐसी गलती नहीं करेंगे.

Jitan Ram Manjhi: रोहतास जिला के सासाराम में केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार को पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरजेडी के साथ जाकर नीतीश कुमार जीवन में दो बार गलती कर चुके हैं. अब यह तीसरी बार यह गलती नहीं करेंगे. वहीं, इस दौरान बोलते-बोलते उनकी जुबान फिसल गई. उन्होंने कहा कि हम लोग महागठबंधन के लोग हैं.

नीतीश कुमार को लेकर बोले जीतन राम मांझी 

बता दें कि जीतन राम मांझी आज कई कार्यक्रम में भाग लेने सासाराम पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार में परिपक्वता आई है. वह दो बार आरजेडी के साथ जाकर खामियाजा भुगत चुके हैं. अब वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे. यह उनकी अच्छी सोच है और यह बात वह बार-बार दोहराते रहते हैं. वहीं, तेजस्वी यादव कुशवाहा समाज को साथ आने की बात कह रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ थेथरई कर रहे हैं. जनता ने उन्हें कई साल तक मौका दिया, लेकिन आज भी दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक की स्थिति नहीं सुधरी है.

लॉ एंड आर्डर पर जीतन राम मांझी का जवाब

वहीं, बढ़ते क्राइम पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोहतास जिला हो या बिहार हो अपराध बढ़ गए हैं. कुछ घटनाएं बढ़ी हैं. इसके पीछे कहीं ना कहीं हमको कुछ राजनीतिक गंध भी लगती है. कुछ इस तरह से बढ़ जाना और घट जाना यह पचता नहीं है. वैसे तो 14 करोड़ की आबादी है अपराधिक फ्री होना संभव नहीं है. छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन एक बार जरूर है और नीतीश कुमार को इसके लिए सराहना करते हैं कि घटना होने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हैं. इसके लिए एसआईटी का गठन कर या कोई अन्य प्रक्रिया अपना कर उसका खुलासा करते हैं. लॉ एंड आर्डर को लेकर बिहार सरकार सजग है. इसको लेकर अधिकारियों का तबादला किया गया है और डीजीपी को भी बदला गया है.

ये भी पढे़ं: Land Survey: जमीन सर्वे पर छिड़ी राजनीतिक बहस, विपक्ष के आरोप पर नीतीश सरकार का आया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget