एक्सप्लोरर

'पर्वत पुरुष और डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भी होंगे सम्मानित', PM मोदी का नाम लेकर क्या बोले जीतन राम मांझी?

Karpoori Thakur Bharat Ratna: जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव यूपीए सरकार में 10 साल थे. वह चाहते तो भारत रत्न से सम्मानित करवा सकते थे, लेकिन कुछ नहीं किया.

पटना: कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने की घोषणा के बाद एक तरफ क्रेडिट लेने की होड़ मची है तो वहीं दूसरी ओर सियासी बवाल भी मचा है. अलग-अलग दल के नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) पर निशाना साधा है.

बुधवार (24 जनवरी) को जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लालू जी यूपीए सरकार में 10 साल थे, उस वक्त वह इतने शक्तिशाली थे कि अगर चाहते तो खुद को भी “भारत रत्न” की उपाधि से सम्मानित करवा सकते थे पर कुछ नहीं किया, खैर मोदी है ना, सबका सपना पूरा होगा, पर्वत पुरुष दशरथ मांझी एवं डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भी सम्मानित होंगे क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है."

'साबित हो गया गारंटी मतलब क्या होता है…'

इससे पहले एक और पोस्ट में जीतन राम मांझी ने कहा है कि उन्होंने 13 अप्रैल 2023 को जब देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तो उनसे मिलकर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी जिस पर गृह मंत्री ने कहा था कि आप भरोसा रखिए, दलित और पिछड़ों को उनका हक मिलेगा. उन्होंने कहा, "आज यह साबित हो गया कि मोदी की गारंटी मतलब क्या होता है. धन्यवाद शाह जी एवं नरेंद्र मोदी जी. आप हैं तो भरोसा है."

मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी की मांग

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी पीएम मोदी का आभार जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार के तीन लाल में से एक #जननायक_कर्पूरी_ठाकुर जी को भारत रत्न मिलना हर्ष की बात है. आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू व पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी जी को भी मिले भारत रत्न. यशस्वी प्रधानमंत्री जी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के साथ सबका सम्मान भी करते हैं, उनका बहुत-बहुत आभार."

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: आज लालू भी कर्पूरी ठाकुर को मान रहे 'गुरु', अब BJP ने याद दिलाई पुरानी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget