एक्सप्लोरर

Dashrath Manjhi Mahotsav: 'के पर करीं सिंगार पिया मोर आन्हर', जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल तो समझा गए JDU मंत्री

Dashrath Manjhi Mahotsav 2023: ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र के भरोसे बिहार सरकार नहीं है. उन्होंने व्यंग्य के जरिए हमला भी किया.

गया: माउंटेन मैन दशरथ मांझी की याद में गया के गहलौर में गुरुवार (17 अगस्त) दशरथ मांझी महोत्सव (Dashrath Manjhi Mahotsav) का आयोजन किया गया. इस मौके पर ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, जहानाबाद सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली. मांझी ने सवाल उठाए तो श्रवण कुमार जवाब देते नजर आए.

दरअसल, मंच से जब बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गहलौर की स्थिति बताते हुए कहा कि 'दशरथ मांझी समाधि स्थल' के पास आज भी झुग्गी-झोपड़ी है. इसमें महादलित परिवार के लोग रहते हैं. विदेशी पर्यटक आते हैं तो इन झोपड़ियों की तस्वीर लेकर जाते हैं. इससे पता चलता है कि दशरथ नगर में आज भी झुग्गी-झोपड़ी है. तस्वीर जब विदेश जाती और इन झोपड़ियों को आधुनिक रूप से बनाया जाता तो विदेश में भी कहते कि दशरथ मांझी के लिए सरकार ने कुछ किया है.

जेडीयू मंत्री बोले- केंद्र के भरोसे नहीं बिहार सरकार

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के सवालों का जवाब देते हुए ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र के भरोसे बिहार सरकार नहीं है. एक व्यंग्य के जरिए श्रवण कुमार ने कहा कि इसी को कहते हैं "के पर करीं सिंगार पिया मोर आन्हर". कहा कि बिहार की सरकार तो चाहती है काम करना और पहल भी करती है. नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार पर तंज कसते हुए आग्रह कर कहा कि एक बार दिल्ली जाएं, दूर के नहीं बिहार के ही हैं भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री. हम तो बोलते-बोलते और पत्र लिखते-लिखते थक चुके है. हमसे मानने वाले नहीं हैं. हो सकता है प्रेम कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं मान लें.

श्रवण कुमार ने कहा कि 2018-2019 में एक भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला. 23-24 में भी नहीं, अगर बिहार को कुछ दिला देंगे तो गरीबों का कुछ भला हो जाएगा. देश में बिहार पहला राज्य है जहां ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है. भारत सरकार के सिर्फ भरोसे नहीं हैं. इस योजना के तहत गरीबों को जोड़ने का कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश के भाषण पर सुशील मोदी ने ली चुटकी, कहा- 'लालू डील' के बाद कुछ नहीं हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget