एक्सप्लोरर

'कठमुल्ला कहा तो…', जीतन राम मांझी बोले- 'रहमो-ओ-करम पर सांसद या मंत्री नहीं बना'

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कठमुल्ले गैंग को बता देना चाहता हूं कि जीतन मांझी का रोम-रोम सेक्युलर है. इस्लाम और मुसलमान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद ही रहेगा.

Jitan Ram Manjhi News: केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी ने अपने 'कठमुल्ले' वाले बयान पर घेरे जाने के बाद इस पर गुरुवार (27 मार्च, 2025) को एक्स (X) पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है. बीते बुधवार (26 मार्च, 2025) को पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ गर्दनीबाग में मुस्लिम संगठनों ने धरना दिया था इसको लेकर मांझी ने यह कहा था कि धरना देने वाले कठमुल्ले हैं. अब इस पर उन्होंने कहा, "मैंने ओवैसी गैंग को कठमुल्ला कहा तो कुछ लोग मुझे ट्रोल करने लगे. वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर दूं कि जीतन मांझी उनके रहमो-ओ-करम पर सांसद या मंत्री नहीं बना बल्कि गया जी की जनता मालिक के दम पर बना है." 

जीतन राम मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, "गया जी की जनता मालिक को पता है कि उनका सांसद हर दिन गया के विकास के लिए काम कर रहा है. वैसे मैं कठमुल्ले गैंग को बता देना चाहता हूं कि जीतन मांझी का रोम-रोम सेक्युलर है. मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं. मुस्लिम भाई, बहनों, अभिभावकों की मैं हमेशा इज्जत करता हूं पर जो लोग इस्लाम के नाम पर कौम को बदनाम करेंगे उन्हें मैं कठमुल्ला ही बोलूंगा. इस्लाम और मुसलमान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद ही रहेगा."

जीतन राम मांझी ने क्या कहा था?

दरअसल वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष तो हंगामा कर ही रहा है, साथ ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई अन्य संगठन भी इसके विरोध में हैं. बुधवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन हुआ. जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से यह कहा था कि धरना देने वाले कठमुल्ले हैं. उन्होंने इस धरना-प्रदर्शन को गलत बताया था. कहा था कि ये लोग राजनीति कर रहे हैं. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लोग हैं. नरेंद्र मोदी सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं. 

बता दें कि इस धरना-प्रदर्शन में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी गए थे. तेजस्वी यादव भी गए थे. इतना ही नहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी गए थे. लगातार इस बिल के खिलाफ विपक्ष के नेता हंगामा कर रहे हैं. इसे गलत बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वक्फ संशोधन विधेयक पर सवाल… बिहार में बवाल! समर्थन में PK-तेजस्वी, चुनाव में NDA के लिए खतरा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget