एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर जीतन राम मांझी की बड़ी मांग, नौकरी में आरक्षण को लेकर कही ये बात 

Jitan Ram Manjhi Statement: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इसको लेकर जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार से बड़ी मांग की है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना (Bihar Caste Survey Report) के निष्कर्ष जारी किए, जिसमें खुलासा हुआ कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की कुल आबादी का 63 प्रतिशत हैं. इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बयान दिया है. उन्होंने एक्स पर एससी-एसटी, ओबीसी और ईबीसी के लिए बड़ी मांग कर दी. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में आबादी के प्रतिशत के हिसाब से सरकारी नौकरी/स्थानीय निकायों में आरक्षण लागू करें.

'उनके साथ हकमारी की जा रही है'

जीतन राम मांझी ने लिखा कि 'बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट आ चुकी है. सूबे के SC/ST,OBC,EBC की आबादी तो बहुत है पर उनके साथ हकमारी की जा रही है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि राज्य में आबादी के प्रतिशत के हिसाब से सरकारी नौकरी/स्थानीय निकायों में आरक्षण लागू करें, वही न्याय संगत होगा.

जनसंख्या के मामले में यादव समुदाय सबसे अधिक- रिपोर्ट

बता दें कि बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा जारी जाति आधारित गणना आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से 36 प्रतिशत के साथ ईबीसी सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है. इसके बाद ओबीसी 27.13 प्रतिशत हैं. सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि ओबीसी समूह में शामिल यादव समुदाय प्रदेश की कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है. राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. राज्य में जनसंख्या के मामले में यह समुदाय सबसे अधिक है. वहीं, बिहार सरकार ने राज्य में जाति आधारित गणना का आदेश पिछले साल तब दिया गया था जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह आम जनगणना के हिस्से के रूप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियों की गणना नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: Caste Based Survey Report: बिहार सरकार ने जारी किया जातिगत गणना का डेटा, जानें- कौन सी जाति की कितनी आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान को मिली धमकी पर अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'दलितों की…'
चिराग पासवान को मिली धमकी पर अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'दलितों की…'
...और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?
...और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?
बांका की बेटी का सॉफ्टबॉल कप के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरेंगी रूपा
बांका की बेटी का सॉफ्टबॉल कप के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरेंगी रूपा
खरगे के 'वोट चोरी' वाले आरोप पर मनोज झा, 'इसे चोरी कहूं या...'
खरगे के 'वोट चोरी' वाले आरोप पर मनोज झा, 'इसे चोरी कहूं या...'

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
Wooden Table: लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
Embed widget