एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: 'वह मेरे बड़े भाई...', भारत बंद के प्रदर्शनकारियों को जीतन राम मांझी ने बताया स्वार्थी, राजनीति गरमाई

Jitan Ram Manjhi News: कोटे के भीतर कोटे के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है. इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Bharat Bandh: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी के आरक्षण में कोटे के अंदर कोटा लागू करने की बात कही थी. इसको लेकर आज (21 अगस्त) भारत बंद का आवाह्न किया गया था. देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कई राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन किया है. वहीं, 'हम' संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत बंद को लेकर प्रदर्शनकारियों को स्वार्थी बताया है. उन्होंने कहा कि भारत बंद का आवाह्न करने वाले लोग स्वार्थी तत्व हैं. स्वार्थी तत्व इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वह मेरे बड़े भाई हैं छोटे भाई की प्रगति नहीं हो, ये भारत बंद करने वाले लोग चाहते हैं. ये बंद करने वाले लोग चाहते हैं कि 100 में 100 का लाभ हम लोग ले.

सुप्रीम कोर्ट को जीतन राम मांझी ने दिया धन्यवाद 

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं कि समय की जरूरत को देखकर उन्होंने एससी-एसटी में वर्गीकरण की बात की. आगे उन्होंने कहा कि जिन घरों में चार भाई होते हैं जब उन लोगों में आपस में नहीं पटता तो वो आपस में संसाधनों का बंटवारा कर लेते हैं और गोतिया के रूप में बढ़िया से रहते हैं उसी प्रकार से सारी बातें सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि वर्गीकरण होना चाहिए जिससे वह समाज जो 76 साल की आजादी के बाद भी आज उसका विकास नहीं हो सका है उसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 76 वर्षों में जो शेड्यूल कास्ट आरक्षण का लाभ लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, फॉरेन सर्विसेज में राजदूत बने, एमएलए बने, पार्लियामेंट के मेंबर बनकर लाभ लिया है यह आंकड़ा 90% से ज्यादा का है. शेड्यूल कास्ट का जो भी लाभ है उसका 90% हिस्सा 4 से 5 जातियों ने ले लिया है बाकी 18 परसेंट जो जातियां हैं वह आज हाशिये पर हैं. इनमें से 5 से 7 प्रतिशत जातियों को लाभ मिल सका है इसीलिए यह न्याय नहीं अन्याय हो रहा है.

'यह वर्गीकरण होना चाहिए'

'हम' संरक्षक ने कहा कि यह स्वार्थ की नहीं बल्कि गैर स्वार्थ की बात है. ऐसे तत्वों ने जो आज बंद का नारा दिया है सब स्वार्थी हैं. कल मैंने 18 जातियों के साथ एक बैठक की थी और हमने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो यह वर्गीकरण किया है, यह वर्गीकरण होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में इसको हम से शेयर किया था इसलिए हमने इस बंद का विरोध किया क्योंकि हमारा छोटा भाई किस हालत में है यह बंद करने लोग वाले भी देखें इसलिए इस बंद का मैं कहीं से समर्थन नहीं करता.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का क्यों लिया नाम? पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget