एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: विधानसभा में तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर क्या बोले जीतन राम मांझी? राजनीतिक समझ पर उठाया सवाल

Jitan Ram Manjhi Statemnet: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कोई राजनीतिक ज्ञान नहीं है या अत्यधिक अभिमान हो गया है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार विधानसभा में चल रहे हैं. बजट सत्र को छोड़कर बिहार के जिलों में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरे पर हैं और इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और एनडीए की सरकार पर जमकर हमला भी कर रहे हैं. वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि या तो तेजस्वी यादव को कोई राजनीतिक ज्ञान नहीं है या अत्यधिक अभिमान हो गया है. वह कैसी राजनीति करते हैं कि अभी विधानसभा सत्र चल रहा है उनको सदन में सरकार के समक्ष जनता के मुद्दे को उठाना चाहिए था और सदन में बोलना चाहिए था तो वह सदन में ना बोल करके बाहर जाकर बोल रहे हैं और इतनी घटिया बात बोल रहे हैं कि मुझे आश्चर्य होता है. 

वह कह रहे है कि 17 महीने में हमने नौकरी दी है, लगता है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं थे वो ही मुख्यमंत्री थे. किसी भी मंत्रिमंडल में कोई काम का योगदान मुख्यमंत्री का होता है ना कि मंत्री का.

समय पर चुनाव कराया जाएगा- जीतन राम मांझी

तेजस्वी यादव के विधानसभा भंग होने वाले बयान पर मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव अब सरकार से बाहर निकल गए हैं तो कुछ भी बोल सकते हैं. नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि किसी परिस्थिति में मध्यावधि चुनाव के लिए हम लोग तैयार नहीं हैं. समय पर चुनाव कराया जाएगा. वह जब बाहर निकल गए हैं और ऐसे जनता के बीच में जाते हैं जहां लोग सिर्फ उनकी बात ही समझने की कोशिश करते हैं और उसी को वह समझते हैं जो असवैधानिक होता. यह पूरी तरह गलत बात है नीतीश कुमार का इशारा है ठीक समय पर चुनाव होगा.

उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी एक देश एक चुनाव पर कायम हैं. हम भी चाहते हैं कि ऐसा होना चाहिए, लेकिन यह अभी की बात नहीं है आने वाले समय में कभी होगा अभी यह सब नहीं होने वाला है.

 केके पाठक पर नरम दिखे मांझी 

पूर्व मुख्यमंत्री केके पाठक पर नरम दिखे. उन्होंने कहा कि वह बहुत ईमानदार अधिकारी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने सदन में कह दिया है तो 10 बजे से 4 बजे तक ही स्कूल होगा. यह अलग बात है कि केके पाठक के संज्ञान में यह बात नहीं आई होगी. यह कोई बड़ी बात नहीं है. बैठकर समझा दिया जाएगा और जो मुख्यमंत्री ने कहा है वही बातें होंगी. केके पाठक सरकार से अलग जाने वाले नहीं हैं. अंत में जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर माय ही नहीं बाप की पार्टी वाले बयान पर कर चुटकी लेते हुए कहा कि वह कुछ दिन में बहन और बहनोई की भी पार्टी कहेंगे और कुछ दिन के बाद भाई और भौजाई की भी पार्टी कहेंगे तो जिनका ठौर ठिकाना नहीं है उनकी बात का तवज्जो क्या देना है?

ये भी पढे़ं: Gopal Mandal: 'टिकट मेरे पॉकेट में है', इस सीट से गोपाल मंडल ने दावा ठोक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाई, एसपी को खूब सुनाया

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget