एक्सप्लोरर

Manjhi On Lalu: ‘पूंछ कटा हुआ सियार हैं लालू यादव’, NDA को परिवारवादी बताने पर मांझी का तंज

Manjhi On Lalu Yadav: हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लालू यादव को पूंछ कटा हुआ सियार बताया है. मांझी का ये बयान राजद के जरिए एनडीए के परिवारवाद की लिस्ट जारी करने पर आया है.

Manjhi Attacked On Lalu: देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं , ऐसे में पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधने और जनता को अपनी ओर करने की कोशिश में लगे हैं. इस बीच हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर करारा हमला बोला है, उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव पूछ कटा हुआ सियार हैं. मांझी यहीं नहीं रूके, उन्होंने ये भी कहा कि चोर खुद शोर मचा रहा है.

परिवारवाद को लेकर लालू पर निशाना

गया में बुधवार को जीतन राम मांझी ने ये बयान राजद के जरिए अपने एक्स हैंडल पर एनडीए के परिवारवाद की लिस्ट जारी करने के जवाब में दिया है, उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कहा कि एक बार जंगल में एक सियार की किसी कारण से पूछ कट गई. पूछ तो बहुत महत्वपूर्ण चीज होती है, लेकिन जब वो अपनी जमात में गया तो सियार सोच में पड़ गया कि वो क्या बोलेगा. तो सियार ने कहा कि सभी लोग अपनी–अपनी पूछ काट लो यह बहुत खराब होती है, वही बात लालू  यादव कर रहे हैं.

मांझी ने समझाई परिवारवाद की परिभाषा

मांझी ने लालू को परिवारवाद की परिभाषा भी समझाई और बताया कि परिवारवाद किसको कहते हैं. उन्होंने कहा कि जिसमें कोई सलाहियत नहीं हो. कोई जन आनंदोलन, कोई सामाजिक कार्य नहीं किया हो, उसको अपने प्रभाव के बल पर एमपी एमएलए बना देते हैं. उसे परिवारवाद कहते हैं. अगर आंदोलन करके 20-25 साल से राजनीति में कोई रहता है और पद प्राप्त करता है, वैसे लोगों के लिए परिवारवाद की बात नहीं कही जा सकती है. शायद लालू यादव में शिक्षा का अभाव है इसलिए परिवारवाद की परिभाषा इस रूप में देते हैं. 

बिहार बीजेपी नारी मुक्त पर कही ये बात

मांझी ने प्रशांत किशोर के बिहार बीजेपी नारी मुक्त बयान पर कहा कि महिलाओं को सीट नहीं मिली, यह अलग बात है, लेकिन महिलाओं के लिए जो पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है, वह किसी ने भी नहीं किया है. मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक, नारी समृद्धि के कई योजनाओं को चलाया है. आरक्षण का समर्थन किया है. प्रशांत किशोर अपना उल्लू सीधा करने के लिए ऐसा कहते हैं. नारी और पुरुष सहित सभी जीव के कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी ने काम किया है.  उन्होंने कहा कि पीएम पर किसी भी तरह अंगुली उठाना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है.

ये भी पढ़ेंः प्रशांत किशोर का बीजेपी पर हमला, मछली और तालाब का जिक्र करते हुए कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget