एक्सप्लोरर

Jharkhand Road Accident: रामगढ़-बोकारो हाईवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत

Jharkhand News: रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट हादसा हुआ है. सड़क दुर्घटना के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल पाया था. बस में सवार लगभग 20 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट बुधवार की सुबह एक कार और बस में भीषण टक्कर हो गई. दोनों वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग से कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. सड़क हादसे (Road Accident) में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.  

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब ‘महाराजा’ बस धनबाद से रांची जा रही थी. इसी दौरान रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट रामगढ़ से बोकारो की तरफ जा रही एक कार से सीधी टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर के बाद तुरंत आग लग गई थी. घटना की जानकारी रजरप्पा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. हालांकि रजरप्पा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के आने तक सबकुछ खत्म हो चुका था.

घटना के बाद नहीं खुल सका था कार का दरवाजा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार का दरवाजा नहीं खुल पाया था. उनके अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जिनकी जिंदा जलने से मौत हुई है. वहीं, धनबाद से रांची जा रही बस को भी नुकसान हुआ है. बस में सवार लगभग 20 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में क्या नुकसान हुआ है इसके बारे में नहीं बताया जा सकता है.

इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद रामगढ़-बोकारो हाईवे को बंद कर दिया गया है. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई. बाद में पुलिस की ओर से भी कार में सवार पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

(इनपुटः रामगढ़ से विनित कुमार)

यह भी पढ़ें- 

बिहारः बांका का एक ऐसा गांव जहां घर-घर था हस्तकरघा उद्योग, इनके कंबल से गर्म होता था झारखंड, पढ़ें पूरी खबर

Bihar News: पटना सिटी में नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलीं, बिजली का तार भी टूटकर गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा

Embed widget