एक्सप्लोरर

झारखंड: क्षेत्रीय गाने पर BJP विधायक ने जमकर लगाए 'ठुमके', कांग्रेस MLA ने ली चुटकी, जानें क्या कहा

कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा, " मुझे पता नहीं था कि एक नेता के साथ वे अच्छे डांसर भी हैं. उन्हें तो बच्चों को डांस क्लास देना चाहिए. ताकि बच्चे भी इस ज्ञान को प्राप्त कर सकें."

दुमका: अक्सर विवादों में रहने वाले सारठ विधानसभा से बीजेपी विधायक रणधीर सिंह एक बार फिर विवादों में हैं. उनके डांस के वायरल वीडियो ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. दरअसल, वायरल वीडियो में रणधीर सिंह जम कर एक क्षेत्रीय गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं. बीजेपी विधायक के वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा, " बीजेपी में कई ऐसे नेता हैं जो अपने अलग-अलग रूप की वजह से फेमस होते रहते हैं. कभी कोई गुंडे के रूप में फेमस होता है, तो कभी कोई डांसर के रूप में."

शादी समारोह में लगाए ठुमके

दरअसल, पिछले दिनों झारखंड के जामताड़ा जिले में हुई एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे बीजेपी विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने क्षेत्रीय गीत पर जम कर ठुमके लगाए. लेकिन किसी ने उनकी डांस का वीडियो वायरल कर दिया, जिसे आम लोग तो पसंद कर रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के नेता उनपर निशाना साध रहे हैं.

इरफान अंसारी ने कही ये बात

जामताड़ा से विधायक और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी विधायक का डांस देखकर अब मुझे भी डायरेक्टर बनने की लालसा होती है. ताकि बीजेपी से निकले फेमस नेताओं को मुंबई ले जाकर डांसर बना सकूं. उन्होंने विधायक रणधीर सिंह को अपना मित्र बताते हुए कहा, " मुझे पता नहीं था कि एक नेता के साथ वे अच्छे डांसर भी हैं. उन्हें तो बच्चों को डांस क्लास देना चाहिए. ताकि बच्चे भी इस ज्ञान को प्राप्त कर सकें."

कई बार वायरल हुआ है वीडियो

ध्यान देने वाली बात है कि क्षेत्र में लॉकडाउन के बाद हो रहे शादी-विवाह के कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रणधीर सिंह भाग लेना नहीं भूलते हैं. कार्यकर्ताओं के यहां होने वाली शादियों और क्षेत्र में मिलने वाले ऐसे आमंत्रण को वे सहर्ष स्वीकार करते हैं. कोई आमंत्रण छुट न जाए इस वजह से वो उसकी सूची बनाकर हर घर तक पहुंचने की कोशिश भी करते हैं. यह पहला मौका नहीं है कि जब विधायक रणधीर सिंह के डांस का वीडियो वायरल हुआ हो. कई मौकों पर विधायक झूमते-नाचते हुए नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें -

आपस में 'भिड़े' नीतीश कुमार के दो मंत्री, एक ने दी सलाह, तो दूसरे ने 'सीमा' में रहने की दी चेतावनी

नीतीश कुमार के मंत्री ने तेजस्वी यादव को बताया 'नॉन-सीरियस' नेता, कहा- 'उनकी बातों को ज्यादा महत्व ना दें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget