एक्सप्लोरर

Jehanabad News: अरिस्टो फार्मा बिहार में खर्च करेगी 100 करोड़, एमडी ने की घोषणा, इन क्षेत्रों में होगा काम, पढ़ें पूरी खबर

अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने शनिवार को जहानाबाद में इसके बारे में जानकारी दी. सीएसआर के तहत बिहार में 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

जहानाबादः देश की नामचीन दवा कंपनी अरिस्टो फार्मा (Aristo Pharma) सीएसआर के तहत बिहार में 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी. जेडीयू से राज्यसभा सांसद रहे किंग महेंद्र (King Mahendra) के अनुज और अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने शनिवार को जहानाबाद में इसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिले में विकास के कारवां को मिलकर आगे बढ़ाएंगे. उमेश शर्मा ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की नींव रखेंगे ताकि जिले के नौजवानों को सुलभ शिक्षा उपलब्ध हो सके. 

उमेश शर्मा ने कहा कि इसके अलावा पेयजल आपूर्ति के अलावे समाज के लोगों के साथ मिलकर जन उपयोगी योजनाओं को जमीन पर उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा. उन्होंने एक बात जोर देकर कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो आम आदमी भी समाज को लाभान्वित कर सकता है. कोई जरूरी नहीं कि आप सांसद और विधायक बनकर ही विकास करें.

यह भी पढ़ें- VIDEO: तुमसे मिलने के बाद दिलबर... गाना बजा और आउट ऑफ कंट्रोल हो गए JDU विधायक गोपाल मंडल, दे दिया फ्लाइंग किस

विकास के कारवां को और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जिले का हर संभव विकास हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा. जिले में उच्च शिक्षण संस्थान, पारा मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, हॉस्पिटल आदि की स्थापना के लिए जमीन तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में नर्स का डिमांड काफी अधिक है. ऐसे में नर्सिंग कॉलेज खोलकर अधिक से अधिक युवा-युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार मिल सके.

हुलासगंज मठ के विकास का दिलाया भरोसा

इधर, हुलासगंज लक्ष्मी नारायण मंदिर संस्थान के लिए उन्होंने हर संभव सहयोग करने की बात कही. बड़े स्वामी जी महाराज के निधन के बाद संस्थान में जाकर छोटे स्वामी जी से मुलाकात की. साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. राज्यसभा में उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ये पार्टी तय करेगी. पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी वह उन्हें स्वीकार्य होगा.

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो पत्नियों के बीच विवाद हुआ फिर एक ने पेट्रोल से लगा दी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget