एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में बाप-बेटे की ट्रेन से कटकर मौत, ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

Jehanabad News: पिता श्रवण यादव अपने दो वर्षीय पुत्र जैकी के साथ एक शादी समारोह में जाने के लिए रविवार को निकले थे. सोमवार को रेलवे ट्रैक पर दोनों की लाश मिली.

जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड के टेहटा के समीप सोमवार (26 फरवरी) को एक हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई. मृतक की पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना अंतर्गत बाला बिगहा गांव निवासी श्रवण यादव और उनके दो वर्षीय पुत्र जैकी कुमार के रूप में की गई है. मृतक श्रवण यादव ने कान में ईयरफोन लगाया था. आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते किसी ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं पड़ी होगी और पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई.

शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे

घटना के संबंध में जानकारी सामने आई है कि रविवार की शाम बाला बिगहा गांव से पिता श्रवण यादव अपने दो वर्षीय पुत्र जैकी के साथ एक शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे. काफी देर तक नहीं पहुंचने पर उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया. उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. सोमवार की सुबह एक युवक ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई है.

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया सदर अस्पताल

सूचना पाकर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे. यहां दोनों की पहचान की गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर जीआरपी थाने की पुलिस पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष दीपनारायण यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हुई है. संभावना जताई जा रही है कि ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं दूसरी ओर जहानाबाद में ही एक और घटना हुई है. दरधा नदी के पुल पर भी एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें- Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव की यात्रा में बदलाव, जानिए सुपौल में कोसी और सीमांचल पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget