एक्सप्लोरर

जहानाबाद में DM की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मीटिंग में मोबाइल चलाने पर हिरासत में ANM

Jehanabad DM: वाणावर में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी. इसी दौरान एएनएम मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं.

जहानाबाद डीएम की मीटिंग में एक महिला एएनएम को मोबाइल से वीडियो बनाना भारी पड़ गया. बैठक की गंभीरता को नजरअंदाज कर मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने महिला एएनएम को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लेकर चली गई. 

श्रावणी मेले को लेकर हुई बैठक

दरअसल मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर में चल रहे श्रावणी मेले को लेकर समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, दवा आपूर्ति, कर्मियों की तैनाती और कंट्रोल रूम की तैयारियों जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जा रही थी.

इसी दौरान बैठक में उपस्थित एक महिला स्वास्थ्यकर्मी रूबी कुमारी लगातार मोबाइल पर व्यस्त नजर आई, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया. बैठक के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग आचार संहिता और बैठक की गरिमा के खिलाफ है. इस तरह की गतिविधियों से न केवल बैठक का माहौल प्रभावित होता है, बल्कि गोपनीयता भी खतरे में पड़ सकती है. बैठक के दौरान मोबाइल का अनुचित इस्तेमाल गंभीर लापरवाही है. 

'विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी'

इधर इस संबंध में डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि इसकी जांच के बाद विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी. इसके साथ ही मेडिकल टीम के कुछ सदस्य पिछले दो दिनों से अनुपस्थित पाए गए हैं, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल डीएम के तल्ख तेवर से स्वास्थ्य कर्मियों हड़कंप सा मच गया है. 

गौरतलब है कि पिछले साल इसी वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर के समीप श्रावणी मेले में ही 12 अगस्त 2024 को भगदड़ मच गई थी और आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. इसी को लेकर इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा और चौकस है.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan Threat: चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, मेराज अब खोलेगा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget