एक्सप्लोरर

Jehanabad Murder: मछली कारोबारी की जहानाबाद में हत्या, रात में सोया था, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी

Jehanabad Fish Trader Murder: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामबली प्रसाद यादव और जहानाबाद विधायक सुदय यादव भी मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया.

जहानाबाद: जिले के घोसी थाना क्षेत्र में एक मछली कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पूरा मामला धामापुर टोला नूरपुर का है. मृतक की पहचान रविंद्र प्रसाद उर्फ बौधु यादव के रूप में की गई है. वह तालाब में मछली की रखवाली कर रहा था. मंगलवार (14 नवंबर) की रात बदमाशों ने सात गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.

घटना से नाराज ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धामापुर गांव के समीप जहानाबाद-नालंदा सड़क मार्ग को जाम कर दिया. सड़क पर बिजली के पोल को रख दिया और हंगामा करने लगे. घटना की सूचना पर दलबल के साथ पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया.

रोज रात में तालाब के पास सोते थे बौधु यादव

परिजनों के अनुसार धामापुर गांव के पास रविंद्र प्रसाद उर्फ बौधु यादव ने मछली पालन किया था. तालाब की रखवाली करने के लिए रोज रात में वो तालाब के पास ही सोता था. मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद करीब नौ बजे तालाब की रखवाली करने चला गया था. रात में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

बताया जाता है कि सुबह खेत पर पहुंचे गांव के लोगों ने खून से लथपथ शव को देखा तो घर वालों को बताया. भाई राजेंद्र प्रसाद की मानें तो उनकी किसी से कोई आपसी दुश्मनी भी नहीं थी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

घोसी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तालाब की रखवाली कर रहे किसान रविंद्र यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामबली प्रसाद यादव और जहानाबाद विधायक सुदय यादव भी मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: रोहतास में मर्डर करने के बाद भाग रहे थे बदमाश, ग्रामीणों ने 2 को पकड़कर मार डाला, तीसरे की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget