एक्सप्लोरर

JDU के बाहुबली विधायक ने मंच पर डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम था, भक्ति गाने बज रहे थे. ऐसे में विधायक ने लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए डांस किया.

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा से विधायक गोपाल मंडल आएदिन सुर्खियों में रहते हैं. सीएम नीतीश के बाहुबली विधायक के अपने अटपटे बयानों की वजह से अक्सर विवाद में रहते हैं. इसी क्रम में फिर एक बार जेडीयू विधायक गोपाल मंडल सुर्खियों में हैं. इस बार किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से वो चर्चाओं में हैं.

भोजपुरी गाने पर डांस कर रही थी डांसर

दरअसल, बीते दिनों वे नवगछिया में शिवरात्रि के अवसर आयोजित एक जागरण में शामिल होने गए थे. प्रोग्राम में डांसर स्टेज पर भोजपुरी भक्ति गाने पर डांस कर रही थी. इसी दौरान जेडीयू विधायक उत्साहित हो गए और डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए. जागरण में महिला डांसर के साथ विधायक जी के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विधायक प्रतिनिधि ने दी सफाई

इधर, गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जागरण का आयोजन किया गया था, भक्ति गीत बज रहे थे. ऐसे में विधायक जी ने लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए डांस किया. इसमें कोई खराबी नहीं है.

उन्होंने कहा कि हमारे अराध्य महादेव हैं. उनके बारे में शास्त्रों में लिखा गया है कि उन्होंने समय-समय पर तांडव नृत्य किया था. भगवान कृष्ण समेत कई आराध्यों ने भी अपने नृत्य क्षमता का समय-समय पर प्रदर्शन किया है. ऐसे में अगर हम इंसान होकर नृत्य करते हैं तो इसमें क्या खराबी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget