एक्सप्लोरर

RJD के दावे पर NDA नेताओं का अटैक, जमा खान ने किया पलटवार, BJP ने भी दिया जवाब

Bihar News: जेडीयू मंत्री जमा खान ने कहा है कि नीतीश कुमार को दिल्ली में जिससे जब मिलना होगा मिल लेंगे. बीजेपी ने कहा है कि आरजेडी सत्ता से दूर है इसलिए बेचैनी दिख रही है.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी के किसी अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं हुई तो आरजेडी की ओर से यह दावा किया गया कि एनडीए में सब ठीक नहीं है. कहा गया कि नीतीश कुमार को बीजेपी कुर्सी से हटाएगी. इस तरह के तमाम दावों पर अब जेडीयू और बीजेपी के नेताओं की ओर से मंगलवार (31 दिसंबर) को प्रतिक्रिया दी गई है.

जेडीयू कोटे के मंत्री जमा खान ने पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी हम लोगों से गठबंधन करना चाहती है. हमारे नेता नीतीश कुमार से जुड़कर अपना सम्मान बढ़ाना चाहती है. नीतीश कुमार अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उनको दिल्ली में जिससे जब मिलना होगा मिल लेंगे. पूरा देश कहता है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मटेरियल हैं. मैं चाहता हूं वह देश का नेतृत्व करें ताकि और तेजी से देश का विकास हो. हर कोई चाहता है कि वह देश का नेतृत्व करें. आगे बढ़ें.

वहीं 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन पटना के गर्दनीबाग में जारी है. इस पर मंत्री जमा खान ने कहा कि गड़बड़ी के आरोप लगे हैं. जांच चल रही है. आगे देखते हैं.

'सत्ता से दूर है आरजेडी इसलिए दिख रही बेचैनी'

दूसरी ओर आरजेडी के दावे पर बीजेपी कोटे के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आरजेडी सत्ता से दूर है इसलिए बेचैनी दिख रही है. एनडीए में सब कुछ ठीक है. कोई उथल-पुथल नहीं होने वाला. नीतीश कुमार रुटीन चेकअप एवं मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली गए थे. और कोई कार्यक्रम नहीं था. नितिन नवीन ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे से जुड़े सवाल पर कहा कि हर मसले पर बातचीत को सरकार तैयार है. हर स्तर पर बातचीत हो रही है. मुख्य सचिव ने भी कल अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की है. कोई रास्ता निकलेगा.

यह भी पढ़ें- 'RJD हिंदू नहीं, मियां की पार्टी', BJP विधायक कुमार शैलेंद्र बोले-e 'हम लोग एक बच्चा पैदा करते हैं, वह…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget