एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के बीच जाति जनगणना कराने के ऐलान पर आया JDU का बयान, 'पाकिस्तान को…'

Caste Census News: जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विपक्ष को टाइमिंग पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. पीएम मोदी ने देश भर में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है.

Caste Census in Bihar: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश की नजर केंद्र सरकार की ओर है कि पाकिस्तान के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है. क्या एक्शन लिया जाता है. इस बीच केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले से विपक्ष टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रहा है. इन सब पर जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. गुरुवार (01 मई, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि टाइमिंग पर विपक्ष को सवाल नहीं उठाना चाहिए. 

राजीव रंजन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जातीय जनगणना कराने के निर्णय को बिहार चुनाव से भी जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. बिहार में नीतीश कुमार खुद से जातीय सर्वे करा चुके हैं.

'बिहार के फैसले को देश के स्तर पर अपनाया गया'

दूसरी ओर जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने खुद से जातीय सर्वे कराया जिसके कारण देश भर में जाति जनगणना की जमीन तैयार हुई. बिहार के फैसले को देश के स्तर पर अपनाया गया है. जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश हमेशा सक्रिय रहे हैं. 1994 में संसद में अपने भाषण में नीतीश ने इसकी मांग की थी. बतौर सीएम नीतीश ने सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए काम किया. 

पीएम मोदी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब: राजीव

राजीव रंजन ने कहा कि पीएम मोदी ने देश भर में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है. जब जब विपक्ष सत्ता में रहा जातीय जनगणना नहीं कराई गई. सिर्फ उसके नाम पर सियासत हुई. 

बता दें जातीय गणना कराने के निर्णय को बिहार चुनाव के नजरिए से बहुत बड़ा दांव माना जा रहा है. बिहार चुनाव में महागठबंधन इसे ही सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में था. 

यह भी पढ़ें- Caste Census: जाति जनगणना पर बिहार में पोस्टर वार, RJD ने केंद्र सरकार को किया चैलेंज, 'नीयत साफ है तो…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget