एक्सप्लोरर

Caste Census: जाति जनगणना पर बिहार में पोस्टर वार, RJD ने केंद्र सरकार को किया चैलेंज, 'नीयत साफ है तो…'

Caste Census News: पोस्टर को लगाने वाले आरजेडी नेता भाई अरुण ने कहा कि निश्चित तौर पर हम लोग की जो पुरानी मांग थी उसकी जीत हुई है. इस बात को जनता समझ रही है.

Caste Census Poster War: केंद्र सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है. विपक्ष इसका क्रेडिट ले रहा है. इस बीच बिहार की राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. यह पोस्टर आरजेडी के प्रदेश कार्यालय, राबड़ी आवास और कई अन्य जगहों पर लगाया गया है. इसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि केंद्र का यह फैसला लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं की जीत है.

पोस्टर में सबसे ऊपर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित कई आरजेडी नेताओं की तस्वीर लगाई गई है. उसके नीचे लिखा गया है, "केंद्र सरकार के द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने का निर्णय राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेताओं के संघर्षों की जीत है. लालू जी एवं तेजस्वी जी को इसके लिए हार्दिक बधाई."

'नीयत साफ है तो…'

दूसरी ओर पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार को चैलेंज भी किया गया है. पोस्टर पर लिखा गया है, "केंद्र सरकार की अगर नीयत साफ है तो बिहार में बढ़ी हुई आरक्षण सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करे." इस पोस्टर को लगाने वाले आरजेडी नेता भाई अरुण ने कहा कि निश्चित तौर पर हम लोग की जो पुरानी मांग थी उसकी जीत हुई है. इस बात को जनता समझ रही है.

दूसरी ओर केंद्र सरकार के जातीय गणना कराने के निर्णय से बिहार विधानसभा चुनाव में किसका पलड़ा भारी होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन निश्चित तौर पर चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बनेगा. इस मुद्दे पर जहां महागठबंधन के नेता क्रेडिट लेने में जुटे हैं तो वहीं एनडीए के नेता भी इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने का काम केंद्र सरकार ने किया है इस बात से राजनीति हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Anant Singh: 2025 में अनंत सिंह किस पार्टी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? दिया चौंकाने वाला जवाब

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget