एक्सप्लोरर

JDU Political Crisis: 'कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना', उपेंद्र कुशवाहा की बैठक पर ललन सिंह ने दिया करारा जवाब

Lalan Singh Statement: जेडीयू में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. उपेंद्र कुशवाहा काफी समय से नाराज चल रहे हैं. वहीं, इस विवाद पर ललन सिंह ने रविवार को जमकर उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है.

पटना: जेडीयू (JDU) नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. उपेंद्र कुशवाहा लगातार जेडीयू में कमजोरी की बात कह रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने रविवार और सोमवार को बैठक (Upendra Kushwaha Meeting) भी बुलाई है. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार किया है. उन्होंने रविवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की सोच को हमलोग सम्मान करते हैं. पार्टी में उनको काफी इज्जत मिली है. अब कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना लगा रहे हैं. 

पार्टी की कोई अधिकारिक बैठक नहीं है- ललन सिंह

उपेंद्र कुशवाहा की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि अब वो क्या कर रहे हैं इससे कोई मतलब नहीं है. पार्टी की कोई अधिकारिक बैठक नहीं है. पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाने का अधिकार सिर्फ जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष के पास है. आगे उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर हो रही है. पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लगे हुए थे. पर्व के दिनों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 72 लाख सदस्य बनाए हैं. यह रिकार्ड है. 

'उपेंद्र कुशवाहा बार-बार दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं'

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि पार्टी कमजोर है तो उन्हें यह बताना चाहिए कि सदस्यता अभियान में उन्होंने कितना सदस्य बनाया? सदस्य तो उन्होंने बनाया नहीं है. पार्टी कार्यकर्ता जब सदस्य बना रहे थे तो उपेंद्र कुशवाहा उस समय दिल्ली में थे. उनको तो यह बताना चाहिए कि वो बार-बार दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं उसमें उनकी कुछ बात बनी या नहीं? बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में रविवार और सोमवार को जेडीयू कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'विलेन' बनी कांग्रेस तो नीतीश की निकल जाएगी 'हीरोगिरी', 'मिशन 2024' में लगने वाली है सेंध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget