एक्सप्लोरर

Bihar News: शिक्षा मंत्री के बयान का JDU ने किया विरोध, नीरज कुमार ने कहा- 'यह चंद्रशेखर का दोहरा चरित्र'

JDU Neeraj Kumar Reaction on Chandrashekhar: नीरज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. यह सबके लिए गौरव का क्षण है और महत्वपूर्ण क्षण है.

पटना: आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) की ओर से हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान का शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने समर्थन किया है. यह भी कहा कि फतेह बहादुर सिंह ने सावित्री बाई फुले की बात दोहराई थी न कि अपनी कोई बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है, स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है. इस बयान पर जेडीयू ने कड़ा विरोध किया है. सोमवार (08 जनवरी) को जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने विरोध जताते हुए कहा कि यह उनका दोहरा चरित्र दर्शाता है.

नीरज कुमार ने कहा कि कौन क्या बयान दे रहे हैं यह उनके लिए महत्वपूर्ण है, उनकी टीआरपी के लिए महत्वपूर्ण है. हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. यह सबके लिए गौरव का क्षण है और महत्वपूर्ण क्षण है. हम अभी जाएंगे या भविष्य में जाएंगे, हम तो जाते भी रहते हैं. अयोध्या तो रामलला के पूजन के लिए जाना ही जाता है.

नीरज कुमार ने की सीएम नीतीश की तारीफ

बयान जारी करते हुए जेडीयू नेता ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कर दी. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो सरकारी बजट से मंदिर की घेराबंदी करवाते रहते हैं. पुनौरा धाम मंदिर जो माता जानकी के लिए प्रसिद्ध माना जाता है उसके लिए 72 करोड़ का बजट तैयार किया गया है. इसके अलावा बड़ी पटन देवी मंदिर या कई मंदिरों का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है. हम लोग सभी धर्म का सम्मान करते हैं.

उन्होंने प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा तो प्रकाश की ओर ले ही जाता है, परंतु ज्ञान होने के लिए भी मनुष्य को धार्मिक ग्रंथों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करना चाहिए. अगर ज्ञान ही नहीं रहेगा तो क्या रामायण और कुरान शरीफ पढ़ेगा, उसका विश्लेषण कैसे करेगा?

यह भी पढ़ें- 'मंदिर का रास्ता, मानिसक गुलामी...', RJD विधायक फतेह बहादुर से आगे निकले चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री बोले- 'अब आहुति लेंगे'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget