एक्सप्लोरर

Bihar News: 'कुर्सी के लिए जमीर बेच दी', नए संसद भवन के उद्घाटन में गए हरिवंश तो भड़की JDU, बीजेपी ने दिया जवाब

JDU Neeraj Kumar: नीरज कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी. पार्टी ने आपको बड़ी उम्मीद से संसद के उच्च सदन में भेजा था, लेकिन आपने कुर्सी के लिए समझौता कर लिया.

पटना: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश (Harivansh) के जाने पर जेडीयू (JDU) ने कड़ा रुख जताया है. जेडीयू ने सोमवार (29 मई) को अपने सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को पार्टी लाइन का उल्लंघन करने और नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए फटकार लगाई.

इसे 'अपराध' करार देते हुए एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, 'जब नई संसद के उद्घाटन के दौरान देश के लोकतंत्र को कलंकित किया जा रहा था, सिंह वहां गए और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. हमारे शीर्ष नेतृत्व ने पहले ही कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी.

नीरज कुमार बोले- आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी

मीडिया को फोटो दिखाते हुए नीरज कुमार ने हरिवंश से पूछा, राज्यसभा अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन आप कुर्सी पर बैठे हैं. क्या आपने कुर्सी के लिए अपनी जमीर बेच दी है? आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी. ऐसे समय में आपकी उपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण थी. यह हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है. पार्टी ने आपको बड़ी उम्मीद से संसद के उच्च सदन में भेजा था, लेकिन आपने कुर्सी के लिए समझौता कर लिया.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

नीरज कुमार के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरिवंश जैसे नेता पर सवाल उठा रहे हैं. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का पद हासिल करने की उम्मीद में सब कुछ खो दिया है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने के लिए हरिवंश जी की आलोचना करने के लिए हमें जेडीयू की निंदा करनी चाहिए. उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. हरिवंश का जीवन ईमानदारी पर आधारित है. वह एक विश्वसनीय व्यक्ति रहे हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आरजेडी के मंत्री ने गिरिराज सिंह को दिया चैलेंज, कुमार सर्वजीत ने कहा- '...तब ही मानेंगे हम हिंदू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget