एक्सप्लोरर

विजय कुमार सिन्हा को 'निकम्मा' कहकर बुरे फंसे तेजस्वी यादव, BJP और JDU ने जमकर सुनाया

Bihar Politics: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल की राजनीतिक तौर पर अर्थी निकाल दी है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा तेजस्वी अनुकंपा पर नौकरी कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पिछले दिनों भागलपुर में प्रेस काफ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा दया पर डिप्टी सीएम बने हैं. उनसे बड़ा निकम्मा डिप्टी सीएम किसी ने नहीं देखा. आरजेडी नेता के बयान पर अब एनडीए के नेताओं ने डबल अटैक किया है. सोमवार (23 दिसंबर) को जेडीयू-बीजेपी ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए जमकर हमला किया.

जेडीयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में चरवाहा विद्यालय की उपज हैं तो उनसे भाषायी मर्यादा की अपेक्षा कैसे की जा सकती है? जो व्यक्ति असत्य बोलने की खेती करता हो कहता हो कि विराट कोहली ने मेरे नेतृत्व में क्रिकेट खेला है वैसे लोग किसी भी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी कर सकते हैं.

'तेजस्वी जिस गठबंधन में रहेंगे उसका सर्वनाश होना तय'

नीरज कुमार से पूछा गया कि तेजस्वी यादव सीएम नीतीश की यात्रा को विदाई यात्रा बता रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि इसे नीतीश कुमार की विदाई यात्रा कोई कैसे कह सकता है? नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल की राजनीतिक तौर पर अर्थी निकाल दी है. लोकसभा में सिर्फ चार सीट ही जीत पाए, चार सांसदों का क्या काम है? अभी उपचुनाव में सर्वनाशय नम: हो गया. जेडीयू नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस गठबंधन में रहेंगे उस गठबंधन का सर्वनाश होना तय है.

'तेजस्वी यादव अनुकंपा पर नौकरी कर रहे हैं'

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता और प्रवक्ता अरविंद सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अनुकंपा पर नौकरी कर रहे हैं. अपने माता-पिता के राजनीति से साइड होने और पिता लालू यादव के जेल जाने के बाद ये अनुकंपा पर नौकरी मिली है. वे विरासत पर सियासत कर रहे हैं. जिस भाषा का प्रयोग वे कर रहे हैं वो पढ़े-लिखे और पॉलिटिकल व्यक्ति का स्वभाव नहीं है. नौवीं पास तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार के उपज हैं. अरविंद सिंह ने आगे कहा कि एक कहावत है जो जैसा अन्न खाता है वैसा ही उसका मन होता है, ठीक उसी मन से तेजस्वी यादव सबको देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' के पहले दिन ही नाराज दिखीं महिलाएं, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
बांकीपुर में BJP और जन सुराज मिलकर लड़ रही? दावा- 'दोनों अंदरखाने…'
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
बिहार में भूमि और भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा भवन? क्या बोले शिक्षा मंत्री
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?
अनंत सिंह ने महज 5 सेकंड में खत्म किया भाषण, जानें क्या बोले छोटे सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget