एक्सप्लोरर

क्या NDA में शामिल होगी JDU? बैठक के बाद केसी त्यागी बोले- 'राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता'

JDU National Council Meet: जेडीयू की बैठक के बाद केसी त्यागी ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने पार्टी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी विस्तार से बताया. साथ ही राम मंदिर पर बयान दिया.

JDU Meeting: दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद सीनियर नेता केसी त्यागी ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले को राष्ट्रीय परिषद में अनुमोदित किया. ललन सिंह के इस्तीफे को स्वीकार कर नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. जाति आधारित जनगणना को लेकर देश भर में प्रचार प्रसार किया जाएगा. इंडिया गठबंधन का भी ये एजेंडा होगा. नीतीश कुमार जनवरी महीने में जन-जागरण के लिए निकलेंगे. झारखंड से शुरुआत होगी. एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड है, एनडीए में जाने के क़यास मत लगाइए. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता.

चार राजनीतिक प्रस्ताव पास

  • जाति आधारित गणना
  • INDIA एजेंडे में रहेगा और हम प्रचारित करेंगे
  • संसद शीतक़ालीन सत्र में सांसदों का निलंबन शर्मनाक
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद में घटक दलों के साथ उम्मीदवारों के चयन, पार्टी के नेता नीतीश कुमार अधिकृत किए गए. 

वहीं, राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अगर निमंत्रण मिलता है तो हम नि:संकोच जाएंगे. उद्घाटन के मौके पर हमको आमंत्रित किया जाएगा तो हम उसमें शामिल होंगे. केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के विचारों के संयोजक हैं और इंडिया गठबंधन के 'विचारों के प्रधानमंत्री' हैं. नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं किया गया है. 

इस तरह से ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें शुक्रवार को सही साबित हो गईं. सूत्रों की मानें तो ललन सिंह की कार्यशैली पर कई पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार से शिकायत की थी. वहीं, सूत्रों ने ये भी बताया कि ललन सिंह ने खुद इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियां करनी हैं, इसलिए वो इस पद से मुक्त होना चाहते हैं. नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने पर सहयोगी आरजेडी और कांग्रेस ने स्वागत किया है. वहीं, विपक्षी बीजेपी ने तंज किया.

Bihar News: नीतीश कुमार के JDU अध्यक्ष चुने जाने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'वो पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget