एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'कसम तोड़ भी सकते हैं...', जीतन राम मांझी के इस बयान पर JDU के मंत्री श्रवण कुमार का आया जवाब

Nalanda News: मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में सर्किट हाउस में बयान दिया है. श्रवण कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं. 

नालंदा: बिहार सरकार (Bihar Government) में जेडीयू (JDU) कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार (17 मई) को सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कई कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या को लेकर मंत्री को आवेदन भी दिया जिस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द उसका निदान किया जाएगा. सर्किट हाउस में मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी के बयान पर कि कार्यकर्ता के राय पर कसम तोड़ भी सकते हैं इस पर पलटवार किया.

संयम और धैर्य से लेना चाहिए काम

श्रवण कुमार ने कहा कि जीतन राम मांझी के बयान को उन्होंने नहीं सुना है. मांझी सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं. इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. जीतन राम मांझी तो अपनी पॉलिटिकल पार्टी चलाते हैं और अपने हिसाब की बात रखते हैं. हमलोग किसको मना कर सकते हैं. यह लोकतंत्र है और सबको बोलने का हक है, लेकिन हर व्यक्ति, हर नेता, हर बड़े नेता को संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए.

ललन सिंह पर विपक्ष लगा रहा अनर्गल आरोप

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा बीते दिनों मुंगेर में मटन और पुलाव की पार्टी दी गई थी. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया था जिस पर श्रवण कुमार ने पलटवार किया. कहा कि बयान देने वाले को अपने बारे में सोचना चाहिए. कार्यकर्ताओं के लिए वहां पार्टी की तरफ से, मुंगेर लोकसभा की तरफ से सम्मान समारोह रखा गया था. उसी में खाने-पीने का इंतजाम था. विपक्ष के नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. नेता विपक्ष आपा खो बैठे हैं. परेशानी में हैं कि कुर्सी जा रही है देश से, उसकी चिंता है.

विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा था?

बता दें कि मुंगेर में मीट-पुलाव की हुई पार्टी को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सवाल उठाए थे. कहा था कि मुंगेर में पिछले दिनों हुई जेडीयू अध्यक्ष की मीट पार्टी के बाद हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं. इस पार्टी में किस जानवर का मांस पकाया गया था?

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा महंगा, आंदोलन से पहले जान लें नीतीश सरकार का फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget