एक्सप्लोरर

CM Nitish Kumar: सीट शेयरिंग से पहले JDU का बड़ा बयान, 'संयोजक क्यों... नीतीश कुमार को बनाएं PM कैंडिडेट'

Madan Sahni Statement: मदन सहनी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है. यह भी कहा कि नीतीश कुमार संयोजक का काम तो पहले ही कर चुके हैं.

पटना: जेडीयू कोटे से मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन सहनी (Madan Sahni) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर दी है. इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में अभी सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर भी बात नहीं हुई उससे पहले ही जेडीयू नेता ने यह बयान देकर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. मदन सहनी गुरुवार (04 जनवरी) को प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू नेता मदन सहनी ने कहा कि समय पर सब कुछ हो जाएगा. शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तमाम नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी और योग्य हैं. उनको संयोजक बनाया जाए, जबकि मुख्यमंत्री खुद कई बार कह चुके हैं कि उनको किसी पद की लालसा नहीं है. उसके बाद भी इस तरह का प्रश्न उठाने का कोई औचित्य नहीं है.

मदन सहनी बोले- 'अनुभवी हैं तो संयोजक क्यों…?'

मंत्री मदन सहनी ने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा कि बिहार के नाते और मंत्रिमंडल के सदस्य होने के नाते हमलोग मानते हैं कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में काफी काम किया है. बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी इसका असर देखने को मिला है. चाहे जातीय गणना की बात हो जल जीवन हरियाली की बात हो, बहुत सारे ऐसे स्कीम हैं जिसे दूसरे प्रदेश अपनाते हैं. इसलिए हमलोग ये कहते हैं कि सिर्फ संयोजक क्यों? अगर सबसे अनुभवी हैं तो प्रधानमंत्री पद के लिए भी सबसे योग्य और अनुभवी हैं. चाहे कांग्रेस हो या इंडिया गठबंधन के अन्य नेता हों इस बात को उन्हें स्पष्ट रूप से रखना चाहिए.

'संयोजक का काम पहले ही कर चुके हैं नीतीश'

मदन सहनी ने यह भी कहा कि किसी के कह देने से कोई प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हो जाता है. गठबंधन में कई दल हैं. सबको बात रखने का अधिकार है. सामूहिक रूप से निर्णय होगा. मदन सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को एक सूत्र में नीतीश कुमार ने बांधा ये किसका काम है? ये संयोजक का काम है. वो तो बिना पद के ही ये काम कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- 'भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?', तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- 'सनातन का अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget