एक्सप्लोरर

JDU Meeting in Delhi: 'प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा', JDU की बैठक से पहले दिल्ली में लगा पोस्टर, ललन सिंह गायब

Bihar CM Nitish Kumar Poster: दिल्ली स्थिति जेडीयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लग गया है. इसके पहले नीतीश जब विपक्षी दलों की बैठक में पहुंचे थे तो पटना में पोस्टर लगा था.

पटना: दिल्ली में शुक्रवार (29 दिसंबर) को जेडीयू की होने वाली बैठक को लेकर हलचल बढ़ गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस बैठक को भले सामान्य बता रहे हैं लेकिन कुछ बड़ा हो सकता है ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं. दूसरी ओर लोकसभा का चुनाव होना है और दिल्ली स्थिति जेडीयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार को लेकर पोस्टर लग गया है. इसमें लिखा गया है, 'प्रदेश ने पहचाना, अब देश भी पहचानेगा'. सबसे बड़ी बात है कि पोस्टर में कहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) की तस्वीर नहीं है.

ललन सिंह की तस्वीर नहीं होना क्या कहता है?

दिल्ली कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सिर्फ नीतीश कुमार की बड़ी-बड़ी तस्वीर लगाई गई है. दिल्ली जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार की ओर से पोस्टर लगाया गया है. ऐसे में पोस्टर से ललन सिंह की तस्वीर गायब होना कई बातों का संकेत देता है. शुक्रवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है, लेकिन आज शाम चार बजे जेडीयू के पदाधिकारियों की बैठक होगी.

दरअसल, नीतीश कुमार को लेकर उनकी पार्टी के नेता लगातार पोस्टर के जरिए यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके मुख्यमंत्री पीएम मैटेरियल हैं. दिल्ली में लगा पोस्टर कोई नया नहीं है. इसके पहले भी जेडीयू की ओर से पटना में कई बार पोस्टर लग चुका है. अभी 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई थी. एक तरफ नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे तो दूसरी ओर पटना में पोस्टर लग गया था. लिखा गया था,'अगर सच में जीत चाहिए तो फिर, एक निश्चय एक नीतीश चाहिए'.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि यह बैठक सामान्य है. सब नॉर्मल है. कहीं चिंता की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग हर साल मीटिंग करते हैं. मीटिंग की परंपरा है.

यह भी पढ़ें- सर! NDA में जाएंगे...? राष्ट्रीय अध्यक्ष आप होंगे? दिल्ली में JDU की बैठक से पहले नीतीश कुमार ने सब बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget