एक्सप्लोरर

होम आइसोलेशन में रहकर वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें कर रहे थे जेडीयू नेता, वायरल हुआ वीडियो

घटना के संबंध में राजगीर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक इस मामले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. ऐसे में जेडीयू नेता का ये कहना कि एफआईआर कराई है, ये बिल्कुल गलत है. पुलिस तक भी वायरल वीडियो पहुंची है. जल्द ही मामले में संज्ञान लिया जाएगा. 

नालंदा: कोरोना महामारी के बीच बिहार के नालंदा जिले में इनदिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो असलतीयत में वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है, जिसमें जेडीयू नेता नग्न अवस्था में ऑनलाइन एक लड़की के साथ अश्लील बातें और हरकतें करते दिख रहे हैं. यही नहीं वीडियो कॉलिंग पर नोटों का बंडल दिखा-दिखा कर नेता लड़की को अश्लील हरकतें करने के लिए प्रेरित करते भी दिख रहे हैं. 

जेडीयू नेता ने खुद को बताया बेकसूर 

वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि शख्स का नाम बादल कुमार है और वो राजगीर महादलित प्रकोष्ठ जेडीयू का लीडर है. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हर तरफ नेता की निंदा की जा रही है. इधर, इस मामले में जेडीयू नेता बादल कुमार का कहना है कि वो कोरोना पॉजिटिव है और घर में आइसोलेट है. इसी दौरान रात में किसी ने उसे वीडियो कॉल किया. 

जेडीयू नेता की मानें तो कॉल उठाते ही दूसरी तरफ मौजूद लड़की अश्लील हरकत करने लगी. इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 21 हजार रुपये की मांग की. जब उन्होंने रुपए नहीं दिए तो शख्स ने उनका वीडियो को वायरल कर दिया. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

राजगीर थानाध्यक्ष ने कही ये बात

इधर, इस पूरे मामले में राजगीर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक इस मामले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. ऐसे में उनका ये कहना कि एफआईआर कराई है, ये बिल्कुल गलत है. पुलिस तक भी वायरल वीडियो पहुंची है. चूंकि जेडीयू नेता होम आइसोलेशन में हैं, इसलिए पुलिस रुकी हुई है. लेकिन जल्द ही मामले में संज्ञान लिया जाएगा. 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना का कहर जारी है. संक्रमितों की संख्या में कमी तो आई है, लेकिन कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो चिंता का विषय है. इस बीच जनप्रतिनिधि की ऐसी वीडियो का सामने आना वाकयी चौंकाने वाली बात है.

यह भी पढ़ें -

बहन के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सुशील मोदी पर साधा निशाना, कहा- महामारी में काम करने के बजाय... 

तेजस्वी यादव के कोविड केयर सेंटर को टेक ओवर नहीं करेगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget