एक्सप्लोरर

JDU नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का PMCH में निधन, खुद पोस्ट कर दी जानकारी

Shyam Rajak Wife Death: तबीयत खराब होने के बाद अलका रजक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. उनके निधन के बाद शोक की लहर है. जेडीयू के तमाम नेता श्याम रजक के घर पहुंचने लगे.

जेडीयू नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को पीएमसीएच में निधन हो गया. श्याम रजक ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इसकी जानकारी खुद दी. तबीयत खराब होने के बाद अलका रजक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. उनके निधन के बाद शोक की लहर है. 

श्याम रजक ने मंगलवार की दोपहर अपने एक्स अकाउंट से लिखा, "मेरी धर्मपत्नी श्रीमती अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया. थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसीडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा. अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी."

निधन पर जेडीयू नेताओं ने भी शोक जताया है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा, "बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू नेता मा. श्री श्याम रजक जी की धर्मपत्नी श्रीमती अलका रजक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. ॐ शांति."

श्याम रजक के घर पहुंचे रामकृपाल यादव

इस खबर के सामने आने के बाद जेडीयू के तमाम नेता श्याम रजक के घर पहुंचने लगे. रामकृपाल यादव ने घर पहुंचकर सांत्वना दी. दुख के साथ एक्स पर लिखा, "बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक जी की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनके घर जाकर दिवंगत आत्मा का अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व उनके शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!"

उधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी शोक जताया है. उन्होंने एक्स अकाउंट से लिखा है, "मेरे परिवार के सदस्य, बिहार के वरिष्ठ नेता श्याम रजक जी की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है. ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें."

यह भी पढ़ें- 'बिहार में राहुल गांधी जननायक बन गए, दिल्ली में राष्ट्रपिता बन जाएंगे', JDU मंत्री ने कहा- 'इनकी सोच…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget