एक्सप्लोरर

JDU Reaction:'तेजस्वी को भी राजनीति विरासत में मिली है लेकिन...', चिराग को लेकर सवाल पर JDU के मंत्री ने दिया जवाब

JDU Statement: मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. वहीं, इस दौरान चिराग पासवान को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बड़ा बयान दिया.

पटना: इन दिनों देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव (One Nation One Election) कराने की बात पर चर्चा हो रही है. वहीं, इसका लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने समर्थन किया है. इस पर मंत्री श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) बुधवार को प्रतिक्रिया दी. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान कौन हैं. विरासत में उन्हें राजनीति मिली है इसलिए उन्हें धरती दिखाई नहीं देता है. चिराग के पिताजी बड़े नेता थे और उनका सम्मान हम लोग करते हैं. हर इंसान को अपनी हैसियत और औकात के बराबर ही बात करनी चाहिए. 

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को भी विरासत में राजनीति मिली है, लेकिन वह राजनीति सीख रहे हैं. तेजस्वी यादव कहां किसी के खिलाफ में विवादित बयान दे रहे हैं. जैसे तेजस्वी यादव राजनीति सीख रहे हैं वैसे ही चिराग पासवान को भी देश और राज्य की राजनीति सीखनी चाहिए.

हमारा उद्देश्य है देश को बीजेपी मुफ्त बनाना- मंत्री श्रवण कुमार 

लालू प्रसाद यादव शुरू से ही राहुल गांधी प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग साथ मिलजुल कर देश के हित में और नौजवानों के हित में कार्य कर रहे हैं. दूसरों को इससे तकलीफ क्यों हो रही है? राहुल गांधी को या किसी और को अभी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात नहीं है. हमारा मुख्य उद्देश्य है देश को बीजेपी मुफ्त बनाना. हम सभी मिलकर 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. बीजेपी जिस तरीके से संविधान और इतिहास को बदलने में लगी हुई है. हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे.

बीजेपी पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जी-20 के निमंत्रण के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात पर जेडीयू नेता ने कहा कि अगर मैं दिल्ली जाकर अपने विभाग के मंत्री से मुलाकात करता हूं तो इसमें कोई राजनीति मुद्दा नहीं बनना चाहिए. वहीं, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और उनके परिवार पर मुकदमा सहित जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि यह सब पहली बार नहीं हो रहा है और इन सब चीजों से हम लोग घबराते नहीं हैं, इनके पास ऐसा मशीन है जो इनके (बीजेपी) साथ मिल जाता है वह साफ हो जाता है और जो विपक्ष में रहता है वह भ्रष्टाचारी और गलत होता है.

चिराग को लेकर बोले श्रवण कुमार 

चिराग पासवान को लेकर मंत्री ने कहा कि मैं जमुई का प्रभारी मंत्री हूं और एक ही बार अभी जमुई गया हूं और देखा है कि वहां की जनता उनके खिलाफ में है. चिराग पासवान अगली बार जीतेंगे? यह भी अभी कंफर्म नहीं है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM नीतीश क्या UP के फूलपुर से चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी? SP कार्यकर्ताओं के पोस्टर से गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget