एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू के नेता रहे राम जतन सिन्हा कांग्रेस में शामिल, CM नीतीश से मांगा इस्तीफा

Ram Jatan Sinha News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूती मिली है. बिहार के पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया.

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता राम जतन सिन्हा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन, बिहार कांग्रेस के प्रभारी पवन खेड़ा और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के समक्ष उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा. बता दें कि राम जतन सिन्हा पहले कांग्रेस में ही थे. बाद में वो जेडीयू में शामिल हो गए थे. हालांकि जेडीयू से भी इस्तीफा उन्होंने दे दिया था. बुधवार को उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी की है. वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

कांग्रेश में शामिल होने पर क्या बोले राम जतन सिन्हा?

वहीं, कांग्रेस में वापसी पर राम जतन सिन्हा ने कहा कि काम में व्यस्त रहते हैं जब घर जाते होंगे तो खुशी मिलती होगी, सर्विस करने वाला, कोई बाहर रहने वाला जब घर घर वापस लौटता है तो जो खुशी मिलती है वही आज मुझे हो रही है. क्षमता से पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे. पार्टी लाइन के साथ काम करेंगे. आगे नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि शासन का बागडोर राज्य सरकार के हाथ में नहीं है. वहां चंद अफसरों के हाथ में है. अफसरों के चलते ही पुल गिर रहे हैं तो उनके खिलाफ कौन कार्रवाई करेगा? 

प्रदेश अध्यक्ष ने की तारीफ

राम जतन सिन्हा की तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि छात्र आंदलोन से इनका करियर शुरू हुआ और जो उसे जमाने के लोग हैं सभी लोग जानते हैं कि छात्र संघ का चुनाव लालू जी को हराकर ये जीते थे. इसके बाद इनका पोलिटिकल कैरियर बिहार सरकार में मंत्री हुए. चार बार विधायक बने और लंबे समय तक इन्होंने राजनीति से अपना जुड़ाव न केवल रखा बल्कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हुए. राम जतन सिन्हा के कार्यकाल में कांग्रेस को काफी ख्याति मिली थी. जमीन पर कांग्रेस मजबूत हुआ था. 

आगे उन्होंने कहा कि हम . राम जतन सिन्हा का स्वागत करते हुए यह कह सकते हैं कि उनके मार्गदर्शन में निश्चित रूप से आने वाला जो विधानसभा चुनाव है उसमें फिर से संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस परिवार में भी उत्साह का संचार होगा. हम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर से इनका दिल से स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके मार्गदर्शन में हम लोगों का संगठन धारदार और जमीनी स्तर पर और मजबूत हो

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav on Anant Singh: अनंत सिंह की रिहाई पर तेजस्वी यादव बोले, 'CM नीतीश कुमार कितनों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget