एक्सप्लोरर

नालंदा में आंगनबाड़ी में पढ़ने गया डेढ़ साल का बच्चा लापता, उग्र परिजनों ने की आगजनी और हंगामा

Anganwadi Child Missing: बहन के साथ आंगनबाड़ी में पढ़ने गया बालक सूर्यांशु कुमार घर नहीं लौटा, हांलाकि उसकी बहन लौट आई. परिजन इस घटना के पीछे अपहरण की बात बता रहे हैं.

Child Missing In Nalnda: नालंदा के बिहार थाना इलाके के निचली खंदकपर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाला डेढ़ साल का बच्चा बुधवार (14 अगस्त) को गायब हो गया. आंगनबाड़ी से छात्र सूर्याशु कुमार पढ़ने के बाद मंगलवार को अपने घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका. उग्र परिजनों ने बुधवार को बिहारशरीफ के खंदकपर चौक के पास आगजनी कर हंगामा किया.

बहन के साथ रोजाना पढ़ने जात था बालक

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही. परिजन नारेबाजी करते रहे. मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ समेत कई थाना के थाना प्रभारी पहुंचे. काफी समझाने के बाद भी उग्र परिजन नहीं समझे. परिजनों ने बताया कि सूर्यांशु कुमार अपनी बहन अनुष्का के साथ रोजाना की तरह मंगलवार को भी आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गया था.

पढ़ने के बाद उसकी बहन अनुष्का अपने घर लौटी, लेकिन सूर्यांशु कुमार घर नहीं लौटा. परिजन इस घटना के पीछे अपहरण की बात बता रहे हैं. परिजनों ने बताया कि पुलिस की लापरवाही से ही अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने खंदकपर चौराहे को जमकर बवाल किया है. 

बच्चा की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ अभिषेक पलासिया सदर डीएसपी नरूल हक एवं अन्य सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं, बिहार थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का आवेदन कल दिया गया था, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है. सीसीटीवी फुटेज में बच्चा अकेले दिख रहा है. बच्चा की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है. 

बताते चलें कि पिछले माह बिहार थाना इलाके के रेलवे गुमटी के पास से एक चार माह का बच्चा चोरी हो गया था. अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं. परिजन अभी भी अपने बच्चे को देखने के लिए तड़प रहे हैं, मगर पुलिस सिर्फ जल्द बरामदगी करने की बात कहकर परिजनों को आश्वासन दे रही है. 

ये भी पढ़ेंः Prashant Kishor: पुराने राजनीतिक धुरंधरों का जन सुराज में कैसा होगा भविष्य? प्रशांत किशोर ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget