एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: CM नीतीश के पीएम कैंडिडेट वाले मुद्दे पर JDU की दो टूक, I.N.D.I.A प्रधानमंत्री चेहरे बिना लड़ेगा चुनाव

JDU Reaction: आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगला पीएम बिहार से हो, नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण हैं. इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को बयान दिया.

पटना: आरजेडी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम उम्मीदवार (PM candidate) बनाए जाने के लिए वकालत की है. सीएम नीतीश के पीएम कैंडिडेट बनाए जाने की बात को लेकर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. इस पर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद कह चुके हैं कि वह 'इंडिया' गठबंधन (India Alliance) के पीएम उम्मीदवार नहीं हैं और न ही पीएम बनने की उनकी महत्वाकांक्षा है. 'इंडिया' गठबंधन में यह तय हो गया है कि बिना पीएम चेहरे के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ना है. लोकसभा चुनाव में क्या नतीजे आते हैं? चुनाव के नतीजों के बाद क्या स्थितियां रहती हैं? यह सब देखते हुए उस समय 'इंडिया' गठबंधन का पीएम तय होगा. 

हर कोई चाहता है नीतीश पीएम बनें- राजीव रंजन

राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. आरजेडी समेत पूरा बिहार चाहता है कि नीतीश पीएम बनें. नीतीश गुरुवार को फुलवारी शरीफ दरगाह पहुंचे थे. मौलवी ने उनके पीएम बनने की दुआ मांगी. हर कोई चाहता है नीतीश पीएम बनें, 'इंडिया' गठबंधन के सभी दल सीएम नीतीश का सम्मान करते हैं. 17 साल से नीतीश कुमार सीएम हैं, केंद्र सरकार में मंत्री रहे, लंबा अनुभव उनका है, जो भी जिम्मेदारी नीतीश को दी जाती है उसको वह ईमानदारी से निभाते हैं. आगे एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए डूबता हुआ जहाज है. नीतीश एनडीए में नहीं जाएंगे. 'इंडिया' गठबंधन की बुनियाद नीतीश ने रखी है. वो 'इंडिया' में ही रहेंगे. 2024 में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा.

'बीजेपी के अंदर कोहराम मचा हुआ है'

वहीं, मोतिहारी में आरजेडी के नेताओं की वापस में भिड़ंत को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा कि इस पर क्यों हंगामा मचा हुआ है? बीजेपी पहले अपने अंदर खाने झांक ले. बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन किया गया. हाशिए पर धकेल दिया गया. बीजेपी के अंदर कोहराम मचा हुआ है. उसकी चर्चा क्यों नहीं होती है? 

नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण- आरजेडी

बता दें आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगला पीएम बिहार से हो, नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण, नीतीश पीएम बनें आरजेडी यह चाहती है. हर बिहारी चाहता है. पहला राष्ट्रपति देश का बिहार से ही बने थे. अब पीएम भी बिहार से बने. यह आरजेडी समेत पूरा बिहार चाहता है. बता दें कि नीतीश कुमार गुरुवार को फुलवारी शरीफ दरगाह पहुंचे थे. मौलवी ने उनके पीएम बनने की दुआ मांगी. तब नीतीश कुमार भी वहीं थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'अगला प्रधानमंत्री बिहार से हो', RJD ने खुलकर दिया बयान, कहा- नीतीश कुमार में सारे गुण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget