एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या महागठबंधन में टूट की सुनामी आनी बाकी है? तेजस्वी की पार्टी में बिखराव पर BJP और JDU के मिले सुर

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में दल-बदल की राजनीति खूब हो रही है. वहीं, इस प्रकरण पर एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

पटना: महागठबंधन (Mahagathabandhan) के कई विधायक लगातार टूट रहे हैं और बीजेपी (BJP) में शामिल हो रहे हैं. इस पर बिहार की राजनीत गरमा गई है. इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि तेजस्वी रात में जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) कर रहे हैं और दिन में उनके विधायक टूट रहे हैं. अभी तो शुरुआत है. आने वाले समय में महागठबंधन में बहुत बड़ी टूट होगी. वहीं, बीजेपी कोटे से मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि यह ट्रेलर है. आगे चलकर महागठबंधन में बहुत बड़ी टूट होगी.

'महागठबंधन के विधायकों को तोड़ा जा रहा है'

नीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के जो विधायक टूट रहे हैं  वह गरीब गुरबा हैं. महागठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन लोगों को पैसा और जमीन देना पड़ेगा. पाला इसलिए बदल रहे हैं. लालू परिवार तो गरीबों से जमीन, पैसा पहले भी लेते रहा है. वहीं, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर महागठबंधन विधायक पाला बदल रहे हैं. अब तक 7 महागठबंधन विधायक पाला बदलकर बीजेपी में आए हैं. 

बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है- विजय शंकर दुबे 

वहीं, आरजेडी विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा महागठबंधन विधायकों को डराकर, पैसों का प्रलोभन देकर तोड़ा जा रहा है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस प्रकरण पर कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि जांच एजेंसियों के द्वारा डरा धमकाकर महागठबंधन के विधायकों को तोड़ा जा रहा है. इस पर रोक लगनी लगनी चाहिए. बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है.  

बता दें कि आरजेडी विधायक भरत बिंद पाला बदलकर एनडीए में आ गए हैं. 12 फरवरी से अबतक महागठबंधन के सात विधायक एनडीए में आए हैं. ज्यादातर बीजेपी में गए हैं. पांच आरजेडी व दो कांग्रेस विधायकों ने पाला बदला है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने भी दिए पाला बदलने के संकेत, 'ऑपरेशन लोटस' से महागठबंधन में बिखराव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, कुछ देर में ही आएगा रुझान
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज: बिना नियुक्ति टीचर के खाते में पहुंचे 17.49 लाख, शिक्षा विभाग में हड़कंप
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget