एक्सप्लोरर

पी चिदंबरम के बयान पर JDU ने ली चुटकी, केसी त्यागी बोले- 'CM नीतीश के छोड़ने से इंडिया गठबंधन...'

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी को मौका मिल गया. केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने इंडिया गठबंधन की हकीकत को स्वीकार किया है.

Bihar Politics: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर घमासान मचा हुआ है. गुरुवार (15 मई) को उन्होंने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर संदेह जताया था. बता दें कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन की प्रमुख सहयोगी पार्टी है. ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता के बयान ने इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को बैकफुट पर ला दिया है. सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को विपक्ष पर हमला करने का मौका मिल गया है.

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने क्या कहा?

इसी कड़ी में शुक्रवार (16 मई, 2025) को जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पी चिदंबरम के बयान पर सहमति जताई. केसी त्यागी ने कहा, "पी चिदंबरम कांग्रेस के बड़े नेता हैं. उन्होंने (पी चिदंबरम) ने स्वीकार किया है कि इंडिया गठबंधन मजबूत नहीं है. मैं उनके बयान से सहमत हूं." केसी त्यागी ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा.

'इंडिया गठबंधन की कमर टूट गई'

उन्होंने कहा कि जदयू के बाहर आने से इंडिया गठबंधन की कमर टूट गई. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता को साकार किया था. पी चिदंबरम ने एक दिन पहले इंडिया गठबंधन पर बड़ी बात कही थी. एक कार्यक्रम में उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वो पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है.

बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान महागठबंधन की पार्टियों को असहज कर सकता है. महागठबंधन का कुनबा एकजुट होने का दावा कर रहा है. ऐसे में कांग्रेस नेता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. फिलहाल जदयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है.     

ये भी पढ़ें- आरा में जी का जंजाल बनी जमीन, चचेरे भाइयों ने की पीट-पीटकर युवक की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget