एक्सप्लोरर

Gulam Rasool Balyawi Statement: 'मैं तो एक्सेप्ट करता हूं, कर्बला बना देंगे', बलियावी अपनी बात पर अड़े, दो कानून की मांग की

JDU Leader Gulam Rasool Balyawi: गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा. आज फिर उन्होंने ऐसी बात कही.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) के नेता गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने गुरुवार को विवादित बयान दिया था. अभी भी वो अपनी बातों पर अड़े हैं. शुक्रवार को गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वह तो एक्सेप्ट करते हैं कि उन्होंने कहा है कर्बला बना देंगे. कर्बला को लोगों ने समझा क्या है. हम हुसैन वाले हैं. सब लुटा देंगे. गुलाम रसूल ने बयान देते हुए कहा कि मानवता और इंसानियत को नहीं लुटने देंगे. यही तो है कर्बला.

गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि बेटे लुट गए, खानदान लुट गया, घर फूट गया लेकिन मेरे इमाम ने क्या इंसानियत को टूटने दिया. इस वक्त देश में हमारे बच्चों को कोई भी किसी भी समय आतंकवादी के नाम पर उठा सकता है. हमारे बच्चे 18-20 साल की सजा काटकर बा-इज्जत बरी हो रहे हैं. कोई भी पैगंबर मोहम्मद की इज्जत पर हाथ डाल रहा है. हमारे बच्चे अगर प्रदर्शन करने चले जाएं तो गोली मार दी जा रही है. आगे कहा कि अब समय आ गया है कि दो कानून बनने चाहिए. एक, कि कोई भी व्यक्ति अगर पैगंबर मोहम्मद की इज्जत पर हाथ डाले तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और एससी/एसटी एक्ट की तरह एक मुस्लिम सेफ्टी एक्ट बनना चाहिए.

हजारीबाग में कहा था- कर्बला बना दिया जाएगा

बता दें कि गुरुवार को गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा. बलियावी ने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाया कि खुद को सेक्युलर बताने वाली किसी पार्टी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं की.

यह भी पढ़ें- Watch: 'आप PM बनिएगा सर', समाधान यात्रा में किसान की बात सुन रुक गए नीतीश कुमार, देखिए आगे क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget