एक्सप्लोरर

Watch: 'आप PM बनिएगा सर', समाधान यात्रा में किसान की बात सुन रुक गए नीतीश कुमार, देखिए आगे क्या हुआ

Nitish Kumar Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं. गुरुवार को वे आरा पहुंचे थे. इसी दौरान जिंदाबाद के नारे के बीच एक किसान जोर-जोर से समस्या बताने लगा.

आरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के दौरान गुरुवार को भोजपुर जिले के दो प्रखंडों का दौरा किया. इस दौरान संदेश प्रखंड के तीर्थकौल गांव में सीएम नीतीश का कार्यक्रम रखा गया था. उनके साथ डिप्टी सीएम और जिले के प्रभारी मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मौजूद थे. सीएम नीतीश लाव-लश्कर के साथ पैदल जा रहे थे. दोनों तरफ लोगों की भीड़ थी. लोग नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, लेकिन एक किसान ने जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी बात कहने लगा. नीतीश कुमार रुक गए. नीतीश और तेजस्वी के सामने एक सुर में बोलना शुरू कर दिया.

किसान ने समस्या बताते हुए कहा- "प्रणाम सर, नहर में पानी नहीं आ रहा है सर. नहर में 10 साल से पानी नहीं आ रहा है. यहां पर विकास कुछ नहीं आ रहा है, हमलोग किसान मर रहे हैं. आप बिहार के मुख्यमंत्री हैं सर. भूखे मर जाएंगे सर, आप बचाइए सर, हम किसान आधारित हैं सर." किसान लगातार बोलता चला जा रहा था. इस दौरान नीतीश कुमार का हाव-भाव पूरी तरह बदल गया. वो जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर किसान को क्या परेशानी है.

'आप पीएम बनिएगा सर...'

किसान की बातों से यह साफ जरूर हो गया कि उसे मालूम था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनने के मुंड में हैं. इस दौरान उसने यह भी कह दिया कि 'सर आप पीएम बनिएगा सर, आप पीएम बनने वाले हैं सर. फिर नीतीश कुमार ने अधिकारियों की ओर इशारा किया तो इत्मीनान से किसान ने कहा कि 'सर नहर में पानी नहीं आ रहा. अधिकारी ने पूछा कहां का मामला है?  इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने किसान की बात को गंभीरता से सुना. नीतीश कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को इस पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें- Caste Census: सुप्रीम कोर्ट से आज नीतीश सरकार को लगेगा झटका? जाति आधारित गणना पर होनी है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget