एक्सप्लोरर

JDU Reaction: NCERT की किताब को लेकर छिड़े विवाद पर JDU ने पीएम को दिया चैलेंज, अशोक चौधरी बोले- 'प्रधानमंत्री में...'

Ashok Choudhary Statement: भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एनसीईआरटी की किताब के मुद्दे पर पीएम को घेरा.

पटना: एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों में इंडिया की जगह अब भारत लिखा जाएगा. इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस पर जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) प्रधानमंत्री पर साजिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी को क्या राइट है कि देश का नाम क्या हो. प्रधानमंत्री अगर इंडिया को भारत करना चाहते हैं तो सदन में बिल लाना चाहिए. प्रधानमंत्री में अगर हिम्मत है तो बिल लाए, बैक डोर से काम ना करें. राम मंदिर (Ram Mandir) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बकरी के साथ जो बच्चा सो रहा है उसे राम मंदिर से क्या मतलब? रोजगार और महंगाई पर बात करने की जगह सरकार यही सब कर रही है.

बेगूसराय हिंसक झड़प पर बोले अशोक चौधरी

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय के बीच हुई झड़प को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीधे नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है. वहीं, इस पर अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग निकृष्ट लोग हैं, ये लोग हिन्दू मुस्लिम करते हैं. जो घटना घटी उसकी जितनी निंदा की जाए कम है. इस तरह की घटना का राजनीतिक लाभ किसको मिलता है? हम लोग प्यार बांटने का काम करते हैं. गिरिराज सिंह को पॉलिटिक्स का पी भी नहीं पता है. वो इस तरह का बयान देते हैं. 

विपक्ष के निशाने पर है बीजेपी

बता दें कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पुस्‍तकों में संशोधन किए जाने को लेकर हाईलेवल कमेटी की ओर से स‍िफार‍िशें की गईं हैं. इसमें स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्‍द को इस्‍तेमाल करने का सुझाव द‍िया गया है. इस पर व‍िपक्ष के कई दलों के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जा‍ह‍िर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर न‍िशाना साधा है.

ये भी पढ़ें: श्री बाबू की जयंती पर बोले लालू यादव, BJP को धूल चटा देना है, 2024 में इस सीट को छोड़कर सब पर हारेगी भाजपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget