एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह के चलते महागठबंधन में बिगड़ेगा 'गेम'! नीतीश ने मैसेज भेजकर तेजस्वी को बुलाया?

CM Nitish Kumar: मंगलवार को पटना के ज्ञान भवन में किसान समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंचे थे. कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार है और उपेंद्र कुशवाहा की ओर से पार्टी छोड़े जाने के बाद जिस तरीके से बयान आ रहे हैं उससे लग रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं है. चाहे वह नीतीश कुमार का बयान हो, ललन सिंह का बयान हो या फिर आरजेडी के नेताओं का बयान हो, सभी के दावे अलग-अलग हैं. आरजेडी तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए बेचैन है तो वहीं जेडीयू की ओर से बयान आ रहे हैं कि नीतीश 2025 क्या 2030 में भी नेतृत्व कर सकते हैं.

यह सब चल ही रहा था कि अटकलों को और हवा मिल गई जब मंगलवार को किसान समागम में तेजस्वी यादव करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे. सियासी गलियारों में तो चर्चा कई तरह की होने लगी. कार्यक्रम की शुरुआत तो समय पर हो गई लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. यहां से चर्चा होने लगी कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान से कहीं तेजस्वी यादव नाराज तो नहीं हैं? सूत्रों की मानें तो तेजस्वी को बुलाने के लिए नीतीश कुमार को मैसेज करना पड़ा. इसके बाद जाकर तेजस्वी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे.

ललन सिंह के बयान से ही शुरू हुई चर्चा

तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने बातचीत भी की लेकिन लेट से पहुंचने के सियासी मायने इसलिए निकाले जा रहे हैं क्योंकि कुशवाहा के पार्टी से जाने के बाद जब ललन सिंह से बिहार के अगले सीएम और तेजस्वी यादव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि उन्होंने कभी ऐसी बात नहीं कही है. यह भी कहा कि 2025 आएगा तब देखा जाएगा. उससे पहले 2024 है. बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले साल ही घोषणा कर दी थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा. यह भी कई बार कह चुके हैं कि तेजस्वी को ही आगे बढ़ाना है.

बयान से घिरे ललन सिंह तो दी सफाई

इधर मीडिया में खबरों को देख ललन सिंह ने दिल्ली में सफाई दी. अपने बयानों से वो मीडिया पर भड़क गए. कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. नीतीश कुमार और उनके बयान में कोई विरोधाभास नहीं है. कहा कि सीएम ने कहा कि 2025 में तेजस्वी नेतृत्व करेंगे और हमने कहा है कि इसका फैसला 2025 में होगा.

आरजेडी ने किया पलटवार

ललन सिंह के बयान से आरजेडी के नेताओं में भी नाराजगी साफ झलकी. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार ने सबके सामने तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने की बात कही है. ललन सिंह के बयान का बिना नाम लिए जवाब दिया कि अब इसकी व्याख्या करने की जरूरत नहीं है. वहीं विधायक विजय मंडल ने कह दिया कि तेजस्वी होली के बाद सीएम बनने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव के सपने में कौन आया? कहा- मुझे गले से लगाया गया, आशीर्वाद भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget