एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में गोपाल मंडल को क्यों नहीं बनाया गया उम्मीदवार? MLA ने कहा- 'जनता दल यूनाइटेड में...'

Lok Sabha Election 2024: गोपाल मंडल ने कहा था कि वह टिकट पॉकेट में लेकर चलते हैं. अब जब टिकट नहीं मिला है तो इस पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू में सीट शेयरिंग से पहले पार्टी के विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने कहा था कि टिकट उनके पॉकेट में रहता है. वह तीन लाख वोटों से जीतेंगे. अब जब रविवार (24 मार्च) को जेडीयू ने अपनी 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया तो उसमें कहीं गोपाल मंडल का नाम नहीं था. अब इस पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि मैं जनता दल यूनाइटेड में ही रहूंगा.

'नीतीश कुमार हमको कुछ ऊंचा पोस्ट देंगे'

गोपाल मंडल ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "सीट जिन्हें भी मिली हो मैं उनके साथ मिलकर प्रचार करूंगा. हमें अपनी पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखना है." सीट नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि मेरे लिए पार्टी ने कुछ अच्छा पोस्ट सोचकर रखा होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमको कुछ ऊंचा पोस्ट देंगे. आरजेडी में जाने के सवाल पर कहा कि आरजेडी में कौन जाएगा? मैं आरजेडी  में नहीं जाने वाला हूं. मैं जनता दल यूनाइटेड का फाउंडर मेंबर हूं. जनता दल यूनाइटेड में ही रहूंगा. वहीं इस सवाल पर कि आपने कहा था कि टिकट पॉकेट में रखे थे. इस पर कहा कि किसी ने कुर्ता ही चोरी कर लिया.

अजय मंडल पर भी गोपाल मंडल ने किया कटाक्ष

वहीं दूसरी ओर गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसके मुंह में बोली नहीं थी उसको टिकट दे दिया. हम बोलने वाले आदमी हैं. नीतीश कुमार को लगा होगा कि हम इसको टिकट दे देंगे तो एक विधायक मेरा घट जाएगा, इसलिए हमको टिकट नहीं दिया.

बता दें कि जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया था कि वह टिकट तो पॉकेट में लेकर चलते हैं. तीन लाख वोट से जीतेंगे. यह भी कहा था कि उन्हें क्षेत्र का बहुत अनुभव है.

यह भी पढ़ें- Bihar BJP Candidate List 2024: बिहार की 17 सीटों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अश्विनी चौबे का टिकट कटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget