एक्सप्लोरर

JDU ने बनाई महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपा ये टास्क

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुश्वाहा कहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर ही राज्य में शराबबंदी कानून लागू किया है.

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ सरकार चला रही जनता दल (युनाइटेड) महिलाओं के जरिए फिर से राज्य में नंबर 1 की पार्टी बनने की कवायद में जुट गई हैं. जेडीयू जहां बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है वहीं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का टास्क सौंपा गया है. बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की थी. कहा भी जाता है कि महिला मतदाताओं के कारण ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बिहार में फिर से बन सकी. दीगर बात है कि चुनाव में जेडीयू राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई. जेडीयू अब इन्हीं महिला मतदाताओं के जरिए राज्य में फिर से नंबर 1 की कुर्सी हथियाने के फिराक में है.

जेडीयू के 22 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि संगठन का पहला काम है लोगों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ना. उन्होंने कहा, ''संगठन से महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ें. बूथ अध्यक्ष बनाने का काम गांवों में जाकर करें और सुनिश्चित करें कि संगठन के हर साथी की पार्टी और नेता के प्रति सौ फीसद प्रतिबद्धता हो.'' उन्होंने यह भी कहा कि ''प्रखंड अध्यक्षों के बाद पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.''

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 और 27 मार्च को 19 संगठन जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण हुआ था. इस तरह प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण दो चरणों और चार दिनों में पूरा हुआ. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुश्वाहा कहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर ही राज्य में शराबबंदी कानून लागू किया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है. उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जेडीयू अभियान चला रही है, जिसका लाभ महिलाओं को मिला है. उन्होंने कहा कि जेडीयू की सोच सत्ता में बने रहना नहीं बल्कि सामाजिक कार्य करना भी रहा है.

जेडीयू राज्य भर में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है

इधर, महिला जेडीयू अध्यक्ष श्वेता विश्वास कहती हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई काम किए हैं. ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देकर आधी आबादी को नेतृत्व देने का प्रयास किया गया. विश्वास ने कहा कि महिलाओं को अगर आधी आबादी कहा जाता है तो संगठन में भी उनकी आधी भागीदारी भी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और शराबबंदी के खिलाफ महिला सशक्तीकरण को लेकर जिला और प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में महिलाओं की सबसे पसंदीदा पार्टी जेडीयू है, यही कारण है कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीयू राज्य भर में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. एनडीए में भी उसकी सहयोग बीजेपी को 74 सीटें मिली जबकि जेडीयू को 43 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. आरजेडी 75 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी है.

यह भी पढ़ें-

गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बिहार पुलिस की हुई 'फजीहत', 10 राइफलों में से केवल चार से ही चली गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget