एक्सप्लोरर

Rupauli By-Election: बीमा भारती पर मंत्री सुनील कुमार ने लगाया विश्वासघात का आरोप, बोले- सब समझ रही है जनता

Bima Bharti News: रुपौली उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती और जेडीयू प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल के बीच टक्कर है. वहीं, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीमा भारती पर बुधवार को बड़ा हमला बोला है.

Rupauli By-Election: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने राज्य में शिक्षकों की कमी, फर्जी प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों को हटाने और रुपौली उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड की जीत की बात बुधवार को कही. उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि जनता दल यूनाइटेड पूरी मजबूती से एनडीए के साथ है. वहीं, मंत्री सुनील कुमार ने बीमा भारती पर पार्टी के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि इन चीजों को जनता भी देख और समझ रही है. 13 जुलाई को जब रुपौली विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग होगी तो जीत जनता दल यूनाइटेड की होगी.

बीमा भारती की जीत के दावे पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार सरकार आरक्षण नीति और शिक्षक बहाली के मामले में सुप्रीम कोर्ट गई है. उन्होंने रुपौली उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती की जीत के दावे को लेकर कहा कि रुपौली में मैं भी कैंपेन के दौरान था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास और समाज सुधार का बहुत काम किया है. चाहे पानी की समस्या हो, सड़क की समस्या हो, बिजली की समस्या हो, इन सभी समस्याओं का सुधार केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही हुआ है.

उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 'अगस्त में एनडीए की सरकार गिर जाएगी' के बयान पर कहा कि राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं, लेकिन, हमारी समझ से एनडीए की सरकार केंद्र में पूरी मजबूती के साथ है.

'सभी पदों को भरा जाएगा धीरे-धीरे'

इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी है. अभी यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन से बहाली हो रही है. अभी असिस्टेंट प्रोफेसर के 800 पद को इंटरव्यू के बाद भरा गया है. धीरे-धीरे सभी पदों को भरा जाएगा. बिहार में बीपीएससी चयनित शिक्षकों को हटाए जाने पर कहा कि औपबंधिक नियुक्ति हुई थी. कई जिलों से ऐसे शिक्षक हटाए गए, जिनका प्रमाण पत्र फर्जी है. जैसे-जैसे फर्जी प्रमाण पत्रों की जानकारी सामने आ रही है, कार्रवाई हो रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: तिरहुत स्नातक क्षेत्र से अभिषेक झा होंगे उम्मीदवार, JDU ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget