एक्सप्लोरर

Bihar Seat Sharing: 17 पर खतरा...! JDU सुनने को तैयार नहीं, अब सीटों के बंटवारे पर तेजस्वी यादव का बयान आया

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू ने बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर दावा ठोका है. सीट शेयरिंग को लेकर बिहार महागठबंधन में पेंच फंसता दिख रहा है.

पटना: बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का मसला कैसे सुलझेगा इसको लेकर सभी दलों में टेंशन है. जेडीयू ने 17 सीटों पर दावा ठोक दिया है तो वहीं बाकी दल भी अपने-अपने अनुसार डिमांड कर रहे हैं. इन सबके बीच जेडीयू का कहना है कि फैसला आरजेडी को करना है. अब सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

शुक्रवार (12 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में सीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव भड़क गए. कहा, "आप बात ही नहीं करने आए हमसे. आप बात कीजिएगा?" एक और सवाल पर कि जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी ने एक ट्वीट किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरफ रहते हैं उस तरफ का पलड़ा भारी होता है. 17 सीटों पर दावा कर रहे हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा कि सीट शेयरिंग का मसला जो भी हो चाहे वह कोई भी दल हो पत्रकारों को तो नहीं बताता है तो हम क्यों बताएं.

सीट शेयरिंग को तेजस्वी यादव ने बताई अंदर की बात

महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "यह सब अंदर की बात होती है. सीट तो बंटबे न करेगा." मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बिहार आ रहे हैं, यादव समाज को एक तरफ करने की बीजेपी कोशिश कर रही है इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबको अधिकार है और कोई कहीं भी आ सकता है जा सकता है. आने जाने में क्या दिक्कत है.

नियुक्त पत्र वितरण पर कहा- 'हमलोग पूरा कर रहे वादा'

गांधी मैदान में 13 जनवरी को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने जो वादा किया है उसको पूरा कर रहे हैं. इससे पहले भी लगभग एक लाख 20 हजार शिक्षकों को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नियुक्ति पत्र का वितरण किया था. जो लोग कहा करते थे कि नियोजित शिक्षकों का भगवान भी आ जाएं तो कुछ नहीं होगा. तो महागठबंधन की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया है. एक बार फिर कल (13 जनवरी) बड़ा कार्यक्रम है. बिहार ऐसा पहला राज्य है, किसी को दिखे या नहीं दिखे हम लोगों को फर्क नहीं पड़ता है. हमलोगों की ख्वाहिश है कि जनता को इसका लाभ मिले.

यह भी पढ़ें- बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर JDU का दावा क्यों? CM नीतीश की पार्टी ने सहयोगी दलों को बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget