एक्सप्लोरर

'बीड़ी के धुएं से...', केरल कांग्रेस के बयान पर संजय झा का पलटवार, बीजेपी भी हमलावर

जेडीयू सांसद संजय झा ने पोस्ट करते हुए इसका जवाब दिया है. उन्होंने इसे कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत बताया है. बीजेपी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर बीड़ी और बिहार की तुलना की है. क्योंकि हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है. बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार दिया है. जेडीयू ने भी हमला बोला है. 

जेडीयू सांसद संजय झा ने पोस्ट करते हुए इसका जवाब दिया. लिखा, "कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत! आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है. बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है."

संजय झा ने आगे लिखा "इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं. यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है. इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया. और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था. यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी. बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से". 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है. बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा. बिहार मां भारती की संतानों के गौरव का प्रतीक रहा है. लोगों को यह ज्ञान नहीं है कि बिहार अखंड भारत का निर्माता रहा है, यह ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है और यह कई धर्मों की उद्गम भूमि है. बिहार पर सवाल उठाकर वे पूरे देश पर सवाल उठा रहे हैं. देश पर सवाल उठाने वाले देशद्रोही हैं. किसी भी राज्य पर सवाल उठाने वाले और उसका अपमान करने वाले मां भारती की संतान नहीं हो सकत. ऐसे लोग सजा के हकदार हैं, कार्रवाई होनी चाहिए."

बीजेपी के मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि "देश भर के कांग्रेस नेता और बिहार में राजद के सभी नेता बिहारियों का अपमान करने में आनंद लेते हैं. उन्हें बिहारियों और बिहारी गौरव को अपमानित करने में गर्व होता है. बिहार के लोग ऐसे सभी लोगों को सबक सिखाएंगे जो बिहारियों और उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाते हैं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस बारे में क्या कहेंगे, वे ही हैं जो उनसे यह सब कहलवाते हैं."

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget