एक्सप्लोरर

Super Exclusive: सरकार बनने से पहले ही तय था कुशवाहा को हटाना है, JDU का बड़ा खुलासा, क्या है होटल वाला राज?

Bihar Politics: जेडीयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में खुलासे किए हैं. जेडीयू नेता ने यह भी कहा है कि नीतीश के बाद सिर्फ कुशवाहा ही पार्टी संभाल सकते हैं.

पटना: जेडीयू के एमएलसी रामेश्वर महतो ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कई खुलासे किए हैं. यह बात भी सामने आ गई है कि उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) जब पार्टी में आए थे तो उसी समय तय हो गया था कि उन्हें किसी तरह साइड करना है. रामेश्वर महतो (JDU MLC Rameshwar Mahto) ने कहा कि होटल मौर्या में एक बैठक हुई थी. उद्देश्य यही था कि उपेंद्र कुशवाहा को कैसे पार्टी से बाहर किया जाए. उसमें प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी थे. कई विधायक और सांसद भी थे.

रामेश्वर महतो ने कहा कि इस बैठक में उन्हें भी बुलाया गया था लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया था. एक सवाल पर कि कौन सांसद और विधायक थे? इस पर रामेश्वर महतो ने कहा कि पूर्णिया के सांसद थे और कुछ विधायक थे. उतना नाम नहीं पता है.

मुख्यमंत्री को करना चाहिए हस्तक्षेप

महागठबंधन सरकार बनने के बाद होटल मौर्या में मीटिंग की जा रही थी कि मंत्रिमंडल विस्तार में उपेंद्र कुशवाहा मंत्री नहीं बनें इस पर काफी चर्चा हुई. उसके बाद भी इनकी मीटिंग होती रहती है कि कैसे उपेंद्र कुशवाहा को बाहर का रास्ता दिखाया जाए. रामेश्वर महतो ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को इंटरफेयर करना चाहिए और बैठकर बात करनी चाहिए. उनका जो उद्देश्य था लव-कुश समीकरण जेडीयू के साथ मजबूत हो, यह तभी संभव होगा जब उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू में रहेंगे. .

रामेश्वर महतो ने कहा कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पार्टी के संविधान के बारे में पता नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार की बात प्रदेश अध्यक्ष कैसे कह सकते हैं? उनको नहीं पता है कि पार्टी का संविधान क्या है. अगर कोई उनको यह सब कहने के लिए भी कहता है तो यह उनको सोचना चाहिए कि यह सब उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो कैसे कहेंगे.

एक सवाल पर कि लव-कुश समीकरण टूट जाएगा? इसका जवाब देते हुए कहा कि यह तो नहीं पता, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा का विकल्प कोई जेडीयू में नहीं है. पार्टी का विकास चाहते हैं तो उपेंद्र कुशवाहा का रहना जरूरी है. पार्टी का जनाधार घट रहा है. ऐसा लगता है कि कोऑर्डिनेशन जमीनी स्तर पर नहीं हो पाई है जो होनी चाहिए थी.

क्या कुशवाहा बीजेपी के साथ जा सकते हैं?

क्या उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के साथ जा सकते हैं? इस पर रामेश्वर महतो ने कहा कि यह तो नहीं पता. 13 जनवरी को उनसे मिला था और कहा था कि कुछ भी हो जाए आप पार्टी छोड़कर नहीं जाएं. रामेश्वर महतो ने कहा कि पार्टी के नेताओं को सोचना चाहिए और खुद मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि इतनी बड़ी पार्टी है जिसके 75 लाख सदस्य हमलोगों ने बनाए हैं. उन 75 लाख सदस्यों से कोई ऐसा एक सदस्य नहीं है जो पार्टी का आगे लीडर बन सके. नीतीश कुमार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ही वह चेहरा हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद संभाल सकते हैं. लव कुश पार्टी का समीकरण है उसके हिसाब से नीतीश कुमार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ही चेहरा हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Super Exclusive: नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा में ही 'दम', JDU ने खुद बताया, पार्टी में किसने रची है 'साजिश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget