एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हम लोग राजनीति से संन्यास...', CM नीतीश को किसी भी सीट से हराने वाले BJP के बयान पर JDU का रिएक्शन

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार के यूपी से चुनाव लड़ने को लेकर मंत्री श्रवण कुमार के दिए गए बयान के बाद जेडीयू के कई नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

पटना: यूपी के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र (Lok Sabha Election 2024) से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के चुनाव लड़ने की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. इस पर अब नीतीश के मंत्रियों ने भी कहा है कि नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ेंगे वहां से जीत निश्चित है. बिहार सरकार के जेडीयू (JDU) कोटे के मंत्री और नीतीश कुमार के बेहद करीबी बिजेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार अगर फूलपुर से चुनाव (Phulpur Lok Sabha Election) लड़ेंगे तो जीत पक्की है. वहीं, उन्होंने बीजेपी (BJP) पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी जिस तरह से कह रही है कि नीतीश कुमार को किसी भी सीट पर हरा देंगे तो इसका क्या मतलब है. क्या हम लोग राजनीति से संन्यास ले लें, कोई नहीं जीतेगा सिर्फ मोदी ही जीतेंगे.

नीतीश कुमार का चेहरा देशव्यापी है- बिजेंद्र यादव 

बिजेंद्र यादव ने कहा नीतीश कुमार राष्ट्रीय नेता हैं और मांग करने का कार्यकर्ताओं का हक है. यूपी की जनता ने मांग की है तो आगे तय किया जाएगा कि नीतीश कुमार यूपी या बिहार से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं. कोई गढ़ की बात करता है तो नरेंद्र मोदी का गढ़ गुजरात था तो फिर चुनाव लड़ने बनारस में क्यों चले आएं. वहीं, जेडीयू कोटा के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा राष्ट्रीय स्तर का है. केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा कई राज्यों में काम किया गया है. आज उनका चेहरा देशव्यापी है, इस लिहाज से वह जहां से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे लड़ेंगे भी और चुनाव भी जीतेंगे.

'बीजेपी 40 में से एक भी सीट नहीं जीतने वाली है'

समाज कल्याण मंत्री ने कहा एक बिहारी होने के नाते हमारा व्यक्तिगत चॉइस  होगा कि वह बिहार से ही लोकसभा का चुनाव लड़े. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा बीजेपी पर हम दावा करते हैं कि वह 40 में से एक भी सीट नहीं जीतने वाली है. प्रधानमंत्री अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए बयान देते हैं. काबिलियत अगर होती तो मणिपुर में इतनी बड़ी घटना नहीं होती. बता दें कि  बुधवार को जेडीयू के उत्तर प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की जनता की मांग है कि नीतीश कुमार जी फूलपुर से चुनाव लड़े. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नालंदा छोड़कर फूलपुर... UP आए CM नीतीश तो बिहार में खराब न हो जाए JDU का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के भाई चंदन को भोजपुर के SP ने धमकाया? जानें पूरा मामला
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के भाई चंदन को भोजपुर के SP ने धमकाया? जानें पूरा मामला
कोटा बनने के बाद भी पटना दे रहा था टक्कर, आखिर क्यों पिछड़ा कोचिंग हब? फिजिक्स टीचर जे. राय ने बताई कहानी
कोटा बनने के बाद भी पटना दे रहा था टक्कर, आखिर क्यों पिछड़ा कोचिंग हब? फिजिक्स टीचर जे. राय ने बताई कहानी
पहले भगवा था… अब हरे रंग में बदला गया राबड़ी देवी का नया आवास, 10 सर्कुलर से खाली हो रहा सामान
पहले भगवा था… अब हरे रंग में बदला गया राबड़ी देवी का नया आवास, 10 सर्कुलर से खाली हो रहा सामान

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! शाम 4.30 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! शाम 4.30 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Embed widget