एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने बिहार की जातीय गणना को बताया फर्जी तो भड़की JDU, अभिषेक झा बोले- ‘हिम्मत है तो...’

Caste Census: जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में नहीं बल्कि कांग्रेस सुरक्षा सम्मेलन में आए थे. उन्होंने अपने बयानों से अपनी फ्रस्ट्रेशन जाहिर की है.

Bihar News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को पटना के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार में की गई जातिगत जनगणना को फर्जी बताया. जिसको लेकर जदयू राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों से अपनी राजनीतिक समझबूझ का परिचय देते हैं. जब हमारे साथ थे तो नीतीश के जातीय गणना मॉडल की तारीफ करते थे. कांग्रेस वर्किंग कमेटी तक में इसकी चर्चा होती थी. 

‘अपनी फ्रस्ट्रेशन को बयानों से किया जाहिर’ 
अभिषेक झा ने आगे कहा कि अब तक वे (राहुल गांधी) हमारे साथ नहीं है बिहार आए हैं संविधान सुरक्षा सम्मेलन में नहीं बल्कि कांग्रेस सुरक्षा सम्मेलन में तो अपनी फ्रस्ट्रेशन को अपने बयानों से जाहिर कर रहे हैं. इतनी हिम्मत है तो जिन प्रदेशों में आपकी (कांग्रेस) सरकारे हैं वहां जातीय गणना मॉडल को क्यों नहीं लागू कर देते.  

‘जनता कभी इनके झांसे में नहीं आने वाली’
जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा वे (राहुल गांधी) जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं कि जब देश में सत्ता आएगी, तब जातिय जनगणना करवाएंगे. जनता कभी इनके झांसे में नहीं आने वाली है. असल में राहुल गांधी ने बिहार आकर देखा होगा कि यहां कांग्रेस पार्टी का यहां कोई जनाधार नहीं है. इसी फ्रस्ट्रेशन में इस तरह के बयान दे रहे हैं.

क्या बोले थे राहुल गांधी?
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए. जो बिहार में की गई फर्जी जातिगत जनगणना जैसी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए. कांग्रेस जातिगत जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी. हम 50 प्रतिशत आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे.

यह भी पढ़ें: बेतिया में पूर्व डिप्टी सीएम का भाई पिन्नू गिरफ्तार, दबिश के कारण खुद को किया पुलिस के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget