एक्सप्लोरर

Janta Darbar: 'सर! SDO कहता है मैनेज कर लो', नीतीश के सामने जब खुलने लगी प्रशासन की पोल, CM ने किया ये काम

Nitish Kumar Janta Darbar: नीतीश कुमार जनता दरबार के तहत आज सोमवार को लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं. यहीं बिजली बिल की शिकायत को लेकर शख्स पहुंचा था.

पटना: समाधान यात्रा समाप्त होने के बाद एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जनता दरबार (Janta Darbar) लगाना शुरू कर दिया है. सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर कई लोग पहुंचे. जनता दरबार में नीतीश कुमार के सामने प्रशासन की पोल भी खुली. एक शख्स बिजली बिल की समस्या को लेकर पहुंचा था. उसने सीएम के सामने कहा कि 2019 से वह लगातार बिजली बिल जमा करता आ रहा है. जनवरी 2022 में अचानक 38 हजार का बिल आ गया.

शख्स ने कहा कि 38 हजार का बिल देखकर वह जेई के पास एप्लिकेशन लेकर गया तो उसे जवाब मिला कि यह उसकी ही गलती है. इसके बाद वह गुहार लगाने के लिए इस मामले में एसडीओ के पास गया. यहां एसडीओ ने कहा कि मैनेज कर लीजिए, नहीं तो 20 हजार और बढ़ जाएगा. हद दो तब हो गई जब युवक ने यह भी कहा कि वह लोक शिकायत में गया था. यहां भी कहा गया कि जो विभाग दिया वो सही है. इस पर नीतीश कुमार ने विभाग को पूरी बात बताई और देखने के लिए कहा.

कई गावों में आज भी सड़क की समस्या

जनता दरबार में कई लोगों ने सड़क को लेकर भी शिकायत की. मधेपुरा से आए एक युवक ने कहा कि आजादी के बाद से ही उसके गांव में सड़क नहीं है. कच्ची सड़क है. 18 से 20 परिवार का गांव है. आने जाने में परेशानी होती है. इस पर मुख्यमंत्री ने विभाग को फोन लगाकर देखने के लिए कहा. बताया कि आवेदन में युवक मुख्य सड़क से 500 मीटर की दूरी की बात कह रहा है, तो इसे देख लिया जाए. इसके करवाइए.

वहीं गांव में सड़क को लेकर एक और शख्स ने अपनी समस्या बताई. सीएम नीतीश कुमार से कहा कि गांव में जाने के लिए मुख्य सड़क नहीं है. गांव से सदर अस्पताल की दूरी पांच किलोमीटर है, लेकिन घूम कर जाने में 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. हर जगह जा कर वे लोग थक गए हैं. अभी तो किसी तरह काम चल जा रहा है लेकिन बरसात के मौसम में एंबुलेंस तक नहीं चढ़ती है. समस्तीपुर में रामेश्वर जूट मिल फैक्ट्री है. फैक्ट्री तक रास्ता है, लेकिन यहां के बाद गांव में जाने का रास्ता नहीं है. लोग बांध से होकर आते जाते हैं. इसके बाद सीएम ने ग्रामीण कार्य विकास विभाग को लगाकर इसे देखने के लिए कहा. युवक मोहम्मद आमिर समस्तीपुर से आया था. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ...तो बिगड़ जाएगा खेल! सुशील कुमार मोदी की बात में निकला दम तो नीतीश के लिए ये 'खतरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget